Friday, October 25, 2024

Chhattisgarh: IED ब्लास्ट में घायल हुआ DRG जवान, रायपुर रेफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी बीच शुक्रवार को बीजापुर जिले के दुरधा के जंगल में IED ब्लास्ट के चपेट में आने से DRG जवान घायल हो गया. इस घटना के बाद टीम के अन्य जवानों ने घायल जवान को लेकर जिला अस्पताल बीजापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेकाज जगदलपुर रेफर कर दिया।

सर्चिंग के दौरान IED ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला नक्सली प्रभावित क्षेत्र होने के कारण कुछ दिनों से डीआरजी सुरक्षा बल द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. शुक्रवार को डीआरजी जवानों की टीम जिले के जांगला थाना क्षेत्र के दुरधा के जंगल में सर्चिंग कर वापस लौट रहे थे. इसी बीच नक्सली द्वारा लगाया गया विस्फोटक पदार्थ आईईडी ब्लास्ट हो गया. जिसके चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया. फिलहाल घायल जवान का उपचार चल रहा है।

जवान को किया गया रायपुर रेफर

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर की टीम जांगला व नैमेड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कैका, दुरधा व मोसला की ओर नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकली हुई थी. सर्चिंग से वापसी के दौरान शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुरधा के जंगल में IED ब्लास्ट हुआ. इसकी चपेट में आरक्षक सन्नू हेमला आने से घायल गंभीर रूप से घायल हो गया. जवान की उम्र करीब 45 साल बताया जा रहा है. जवान सन्नू हेमला को बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जवान की हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे जगदलपुर लाया गया, इसके बाद घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए एसआईसीयू में एडमिट किया गया. शनिवार की सुबह करीब पौने नौ बजे उसे रायपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस के माध्यम से उसे एयरपोर्ट ले जाया गया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news