Thursday, October 24, 2024

Chhattisgarh: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 31 अगस्त को 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं. इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर सभा को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है. राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी. इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी. इसके अलावा वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी. अगले दिन बिलासपुर स्थित माता महामाया मंदिर के दर्शन करेंगी। इसके बाद गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर जनता को संबोधित करेंगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news