Sunday, September 8, 2024

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, हवाओं का असर हुआ कम, बढ़ेगा तापमान

छत्तीसगढ़। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन कम हो गया है। इससे अब आगामी 4 दिनों में अधिकतम तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी शुरू होगी। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

बारिश की आशंका

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने संभावना नहीं है। इसके बाद अगले चार दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

कई इलाकों में हुई बारिश

बता दें कि प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news