Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ के मौसम में हुआ बदलाव, कई स्थानों पर बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने यू- टर्न लिया। तेज गर्मी ने के बीच प्रदेश में बारिश हुई। दरअसल द्रोणिका के असर से बदले मौसम का प्रभाव पिछले 2 दिन से नजर आ रहा है। रायगढ़ में बीती रात ओले पड़े तो आधा दर्जन से अधिक इलाकों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।

रायगढ़ में हुई बारिश

रविवार को दिनभर छाए बादलों के कारण 40 डिग्री के पार हो चुका तापमान लुढ़ककर 36-37 तक पहुंच गया। राज्य के मौसम को पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका प्रभावित कर रहे हैं। इसका असर शनिवार से नजर आ रहा है। दिनभर छाए बादलों के बाद शाम होते ही कई इलाकों में बारिश हुई। रायगढ़ में तो वर्षा के साथ ओले भी पड़े, इसके अलावा कबीरधाम के साथ कई शहरों में हल्की बूंदाबादी हुई।

बदला मौसम का मिजाज

रविवार को दोपहर पेंड्रा इलाके में बारिश हुई, वहीं रायपुर समेत राज्य के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य अथवा उससे कम हो गया। जगदलपुर के तापमान में सामान्य से पांच तथा बिलासपुर में 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मौसम में बदलाव की स्थिति अभी भी बनी रहेगी। सोमवार और मंगलवार को वर्षा के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि का प्रभाव बिलासपुर और सरगुजा संभाग में अधिक रहने की आशंका हैं। इसके बाद मौसम में बदलाव होने के आसार जताए गए है, जिससे तापमान बढ़ने और गर्मी का असर अधिक होने के आसार हैं। राजधानी रायपुर के तापमान में पिछले दो दिन में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. धूप का प्रभाव कम होने के कारण रात में लोगों ने राहत की सास ली। शहर में रविवार दोपहर 2 बजे का तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ HP चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से उत्तर केरल तक मराठवाड़ा और अंदरूनी कर्नाटक तक विस्तारित है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news