Sunday, September 8, 2024

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, पारा पहुंचा 39 डिग्री के पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तेज धूप के साथ गर्मी बढ़ने लगी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिस कारण आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़गी। बता दें, बीते दिनों मंगलवार को मौसम शुष्क रहा। बता दें, प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा। यहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आगामी पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ने की वजह से रात में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक ट्रफ रेखा विदर्भ और तेलंगाना से होते हुए उतरी छत्तीसगढ़ से उतरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर है। इससे आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज राजधानी रायपुर में सुबह से ही धूप खिली हुई है। यहां मौसम साफ रहेगा। रायपुर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

डोंगरगढ़ रहा सबसे गर्म

वहीं बीते दिनों रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया। डोंगरगढ़ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा पहुंचा है। माना एयरपोर्ट में 37 डिग्री, बिलासपुर में 36 डिग्री और राजनांदगांव में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

16 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार 16 मार्च से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के भी आसार है. बता दें, 16 से 18 मार्च तक प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news