Tuesday, September 17, 2024

प्रदेश में बदल रहा मौसम, कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं। बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मुंगेली जिले में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। रायपुर में आज हल्के बादल छाए रहेंगे।

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज

राजधानी में भी ठंडी हवा चलने के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को 6 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान डोंगरगढ़ में 37.4 तिल्दा में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कम न्यूनतम तापमान सोनहत में 11 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में बुधवार की शाम से ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। बुधवार को सरगुजा का अधिकतम तापमान 28 डिग्री पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा वहीं रात का तापमान भी औसत से 3 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया।

कई जगह हुई बारिश

न्यायधानी बिलासपुर में दिन का तापमान 33.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।। यहां रात का तापमान 18.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। GPM जिले में बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे रात का तापमान कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news