Friday, October 18, 2024

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बदल छाए हुए हैं। इसके साथ ही सुबह के समय कोहरा ने कहर बरपाया। आज कई इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में आने वाले 5 दिनों में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके साथ ही प्रदेश के एक से दो इलाकों पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभवना जताई गई है। वहीं आउटर और ग्रामीण इलाकों में ठंड बनी हुई है। वहां सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रहा।

अम्बिकापुर रहा सबसे ठंडा स्थान

आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बौछारें पड़ने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अम्बिकापुर रहा। यहां 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे गर्म इलाका कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news