Tuesday, September 17, 2024

Chhattisgarh News: भूपेश बघेल के पिता का निधन, दिल्ली दौरा बीच में छोड़कर लौटे पूर्व मुख्यमंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल नहीं रहे। पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। वह कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से परेशान थे।

89 साल के उम्र में हुआ निधन

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रायपुर के बालाजी अस्पताल में सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई महीनों से वह बीमार थे। डॉक्टर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे। उन्हें कमजोरी भी थी।

एक्स पर पोस्ट की साझा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने X हैंडल पर पोस्‍ट में यह जानकारी साझा की। पूर्व सीएम बघेल ने लिखा, दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह गांव कुरुदडीह में होगा।

दौरा बीच में छोड़कर लौटे पूर्व सीएम

बता दें, पिता के निधन की सूचना मिलते ही भूपेश बघेल दिल्ली से रवाना हो गए हैं।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news