Tuesday, September 17, 2024

Bharat Jodo Nyay Yatra: अगले महीने छत्तीसगढ़ के 7 शहरों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की यात्रा

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह देखा जा रहा है। यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से भी होकर गुजरेगी। दीपक बैज ने कहा कि जब धर्म, क्षेत्र और सांप्रदायिकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुये लोग राजनीति कर रहे है तब कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई आशा लेकर आई है।

14 जनवरी से होगी शुरुआत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ अगले महीने छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी। यह जानकारी पार्टी के एक पदाधिकारी ने दी है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यात्रा 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 शहरों से गुजरते हुए 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के 16-17 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ पहुंचने की उम्मीद है, जो 5 दिनों में राज्य के 7 शहरों से होकर गुजरेगी।

  • बैज: लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने कहा कि देश की अखण्डता, एकता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।

यात्रा से नेताओं का बढ़ेगा मनोबल

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस यात्रा से लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। राज्य में पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भारतीय जनता पार्टी राज्य की सत्ता में वापस आई थी। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 54 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस 35 सीटों में सिमट के रह गई।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news