Thursday, September 19, 2024

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग तय, CM साय ने बंद लिफाफे में राज्यपाल को भेजी सूची

रायपुर। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद छत्तीसगढ़ में विभागों का बंटवारा हो गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में विभागों की लिस्ट राज्यपाल को भेज दी है। जिसके बाद राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर उसे सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) को भिजवा दिया है। संभवतः आज देर शाम या फिर शनिवार तक मंत्रियों के विभागों की घोषणा की सकती है।

मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

बता दें कि प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया जायेगा। बताया जा रहा है कि सीएम विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखेंगे। दरअसल पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी CM अरुण साव को गृह विभाग और विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।

दिल्ली में तय हुआ विभाग

सीएम शाह के कैबिनेट में किसको कौन सी जिम्मेदारी दी गई है, इसका फैसला दिल्ली में हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। मालूम हो कि शपथ ग्रहण के अगले दिन मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news