Friday, September 20, 2024

CG Weather Update: मौसम ने बदला रुख, छत्तीसगढ़ में छाया घना कोहरा

रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद भी हवा की दिशा पूर्वी होने की वजह से रात के तापमान में भारती गिरावट देखी गई है। मौसम में बड़ा बदलाव 4 दिन बाद ही होने की गुंजाइश बन रही है। तब तक ठंड का प्रभाव कभी कम कभी ज्यादा वाली स्थिति में रहने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्चिम से आने वाली हवा आपेक्षाकृत गर्म है, जिसकी वजह से तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हो पा रहा है।

नारायणपुर रहा ठंडा इलाका

पिछले 24 घंटे में राज्य में रात का तापमान नारायणपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर में रात का पारा 14.5 पाया गया। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भले ही खत्म हो गया है। मगर हवा की दिशा में परिवर्तन नहीं हुआ है, जिसकी वजह से यहां ठंड असर नहीं दिखा रही है जबकि उत्तरी राज्यों में शीतलहर के हालात बने हुए हैं।

29 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विशेषज्ञ H.P चंद्रा का कहना है कि अगले 3 दिन तक मौसम में किसी तरह का बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। 29 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो सकता है। बीते 24 घंटे में शहर में रात को ठंड का प्रभाव कम हुआ है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news