Friday, September 20, 2024

CG Cabinet: विष्णुमय हुई साय कैबिनेट! CM समेत 7 मंत्रियों के नाम का है ‘विष्णु’ से कनेक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने पांच साल बाद फिर से वापसी की है। जिसके बाद बीजेपी ने अनुभवी आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री साय का नाम भगवान विष्णु के नाम पर है। लेकिन, राज्य में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भगवान और मंत्रियों के नाम की चर्चा और भी तेज हो गई. दरअसल, सीएम साय के साथ-साथ सरकार के अन्य मंत्रियों के नाम का कनेक्शन किसी न किसी भगवान के नाम से है.

CM समेत 7 मंत्रियों का ‘विष्णु’ से कनेक्शन

राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत ऐसे 7 मंत्री हैं, जिनका कनेक्शन किसी न किसी तरह से भगवान विष्णु से है। जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, श्याम बिहारी, टंकराम वर्मा, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी और लक्ष्मी रजवाड़े का नाम शामिल है। इन सभी के नामों का किसी न किसी रूप में भगवान विष्णु से कनेक्शन है। सीएम विष्णुदेव साय के नाम में विष्णु है। जबकि श्याम बिहारी के नाम में श्याम है, जिसका कनेक्शन भगवान कृष्ण से है और कृष्ण भगवान विष्णु के अवतार हैं।

तीन का कनेक्शन भगवान ‘शिव’ से

राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव का नाम प्रातः कालीन सूर्य देव यानी कि सुबह के उगते हुए सूरज के नाम पर है. वहीं मंत्री ओपी चौधरी (ओम प्रकाश चौधरी) , केदार कश्यप, और दयाल दास बघेल के नाम का कनेक्शन भगवान शिव के नाम से है। बता दें कि केदार, देवों के देव महादेव यानी कि भगवान शिव को कहा जाता है। जबकि ओम का संबंध सीधे भगवान शिव से है। बता दें, दयाल का मतलब भगवान शंकर के दयालु रूप से जोड़ा जाता है।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news