Tuesday, September 17, 2024

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस ने बृहस्पति सिंह को भेजा कारण बताओ नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने पार्टी की हार के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब इसे लेकर छत्‍तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पार्टी ने बृहस्पति सिंह से तीन दिन में जवाब की मांग की है।

कुमारी शैलजा पर लगाए थे आरोप

शुक्रवार को रायपुर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का जिम्‍मेदार ठहराते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से शैलजा को जल्द हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शैलजा प्रभावशील नेताओं के हाथों बिक गई थीं। वो बस फोटो खिंचवाने के लिए छत्तीसगढ़ आती थीं।

टीएस सिंह को किया था टारगेट

बृहस्पति सिंह ने भाजपा को जिताने का श्रेय टीएस सिंहदेव को देते हुए तंज कसा कि भाजपा को उन्हें राज्यपाल बना देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान टीएस सिंहदेव खुद ही कहते थे कि 36 में से 12 वादे ही पूरे हुए हैं। अगर उसी समय कांग्रेस ने कार्रवाई की होती और ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया होता तो ये नुकसान नहीं होता।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news