Tuesday, September 17, 2024

Chhattisgarh Election Live: BJP की पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने बघेल सरकार पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 20 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के मद्देनज़र प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहले चरण के 20 सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं मतदान को लेकर मतदाताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ की कोंडागांव विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार लता उसेंडी ने बघेल सरकार पर निशाना साधा है।

घोटालों में कांग्रेस शामिल

पूर्व मंत्री लता उसेंडी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है। उसेंडी ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को सिर्फ भाजपा ही आगे लेकर जा सकती है। चाहे कोयल घोटाला हो या शराब घोटाला या फिर महादेव ऐप सभी में कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त है।

जानिए लेटेस्ट आंकड़ें:

कांकेर-16 %
कवर्धा – 13%
डोंगरगांव – 12.40%
डोंगरगढ़ – 9%
खुज्जी – 7%
खैरागढ़ – 6%
मोहला मानपुर – 9%
पंडरिया – 12%
राजनांदगांव – 5%
बीजापुर-4.5%

20 सीटों पर 223 उम्मीदवार

पहले चरण में हो रहे वोटिंग के लिए कुल 223 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 198 पुरुष और 25 महिला प्रत्याशी हैं। यदि पहले चरण की बात करें तो कुल 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें से 19 लाख 93 हजार 937 पुरुष जबकि 20 लाख 84 हजार 675 महिला वोटर्स हैं। बता दें कि 20 सीटों पर हो रहे पहले चरण के मतदान के लिए राज्य में कुल 5304 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

दो चरणों में वोटिंग

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान 7 बजे शुरू हो गया जबकि बाकी 10 सीटों पर 8 बजे से शुरू हुआ है। राज्य के 20 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं तो बाकी बचे 70 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को घोषित किया जायेगा।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news