Tuesday, September 17, 2024

Chhattisgarh: किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए CM भूपेश बघेल, जनता को दी करोड़ों की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्यारेलाल सिंह की जन्म स्थली सेमरादैहान गांव में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।

सीएम ने गिनाई कई उपलब्धियां

जानकारी के अनुसार सीएम भूपेश बघेल आज राजनांदगांव दौरे के दौरान डूमरडीहकला गांव में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान अलग-अलग विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की।

सीएम ने दी कोरोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव में किसान सम्मेलन आयोजित कार्यक्रम के दौरान 93 करोड़ 61 लाख 75 हजार रूपये के 110 विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण किया, जिसमें 57 करोड़ 37 लाख 78 हजार रूपये की लागत के 98 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 36 करोड़ 23 लाख 97 हजार रूपए की लागत के 14 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 538 हितग्राहियों को एक करोड़ 16 लाख 15 हजार रूपए की सामग्री का वितरण भी किया गया।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news