Tuesday, September 17, 2024

छत्तीसगढ़ : 2 जून को होगी आम आदमी पार्टी की महारैली, अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे दखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। अब आम आदमी पार्टी भी पूरी ताकत से प्रदेश में चुनावी मैदान में उतरते दिख रही है। पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी व पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह लगातार दौरा कर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं।

केजरीवाल आएंगे छत्तीसगढ़

चुनाव से पहले AAP सुप्रीमो और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान जल्द ही छत्तीसगढ़ में बड़ी सभा कर सकते हैं, इसकी तैयारी अभी से चल रही है। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी तैयारी में जुट गए हैं।

2 जुलाई को महारैली

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल,पंजाब सीएम भगवंत मान सहित और भी आम आदमी पार्टी के वरिष्ट पदाधिकारी यहां पर महारैली में शामिल होंगे। गुरविंदर सिंह ने बताया कि मैं आज तैयारी का जायजा लेने यहां आया हूं।

जनता से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया

सहप्रभारी एवं पंजाब के विधायक गुरविंदर सिंह ने बताया कि हम जगह-जगह जाकर जनता की प्रतिक्रिया ले रहे हैं। जनता हमें सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Ad Image
Latest news
Ad Image
Related news