रायपुर। पाकिस्तान में हाल ही में भूकंप आया था, जिसके बाद जेल के कैदी फरार हो गए। भूकंप से मची अफरा-तफरी के बीच एक कैदी की मौत हो गई। पाकिस्तान से अब कैदी भी नहीं संभाले जा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कराची से खबर सामने आई कि भूकंप के बाद कैदी जेल […]
रायपुर। पाकिस्तान में हाल ही में भूकंप आया था, जिसके बाद जेल के कैदी फरार हो गए। भूकंप से मची अफरा-तफरी के बीच एक कैदी की मौत हो गई। पाकिस्तान से अब कैदी भी नहीं संभाले जा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान के कराची से खबर सामने आई कि भूकंप के बाद कैदी जेल से निकलकर फरार हो गए। सोमवार को कराची सेंट्रल जेल मलीर से लगभग 200 कैदी फरार हो गए। जानकारी के अनुसार तीव्रता का भूकंप आने के बाद कैदियों ने मौके का फायदा उठाया और भाग गए।
कराची की जेल को बच्चा जेल के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही कराची के इस इलाके में 24 घंटे के भीतर 3.2 से 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके काफी तेज थे,जिसकी वजह से जेल की दीवारों में दरारें पड़ने लगींऔर दीवार के कई हिस्से गिर गए थे। इसके बाद कैदियों ने मिलकर धक्का लगाना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भूकंप के दौरान सुरक्षा कारणों की वजह से 600 से 1000 कैदियों को उनके बैरकों से बाहर निकालकर खुले मैदान में इकट्ठा किया गया था। जैसे ही कैदियों को मौका मिला, सभी कैदी सुरक्षा के लिए तैनात गार्ड्स पर हावी हो गए। हावी होकर उन पर हमला करने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस अफरा-तफरी में कैदियों ने गार्ड्स से उनके हथियार छीन लिए और गोलीबारी करने लगे। इस दौरान एक कैदी की जान चली गई। वहीं जेल प्रशासन के 3 कर्मी और एक गार्ड घायल हो गया। कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाकों में दहशत फैल गई। पाकिस्तान पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। जानकारी के मुताबिक फरार हुए कैदियों में से लगभग 80 को दोबारा पकड़ लिया गया है। हालांकि 100 से ज्यादा अभी भी फरार हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां पाकिस्तान के लोग सरकार की इस लापरवाही से परेशान और हैरान हैं।