Advertisement
  • होम
  • वायरल
  • विदेशों में बेचा जा रहा देशी झालमुड़ी, भारतीय स्ट्रीट सेलर जैसा तैयार किया सर्विंग कोन

विदेशों में बेचा जा रहा देशी झालमुड़ी, भारतीय स्ट्रीट सेलर जैसा तैयार किया सर्विंग कोन

रायपुर। कोलकाता में तरह-तरह के व्यंजन मिलते है, इनमें से एक झालमुड़ी है। ये झालमुड़ी केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि लंदन में भी इसके काफी चर्चें है। लंदन में एक व्यक्ति ने कोलकाता स्टाइल में झालमुड़ी बेचने का काम शुरू किया। बता दें कि झालमुड़ी बेचने वाला व्यक्ति पहले नौकरी करता था, उसके […]

Advertisement
Desi Jhalmuri
  • February 13, 2025 9:55 am Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

रायपुर। कोलकाता में तरह-तरह के व्यंजन मिलते है, इनमें से एक झालमुड़ी है। ये झालमुड़ी केवल भारत तक सीमित नहीं है बल्कि लंदन में भी इसके काफी चर्चें है। लंदन में एक व्यक्ति ने कोलकाता स्टाइल में झालमुड़ी बेचने का काम शुरू किया। बता दें कि झालमुड़ी बेचने वाला व्यक्ति पहले नौकरी करता था, उसके बाद उसने नौकरी छोड़कर झालमुड़ी बेचने का काम शुरू कर दिया।

झालमुड़ी का वीडियो वायरल

विदेशी में देशी झालमुड़ी बनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में, हम व्यक्ति को झालमुड़ी बनाते हुए देख सकते हैं। वह एक स्टील के बर्तन में कुछ मुरमुरे डालता है और उसके बाद उसमें मुट्ठी भर ताजी धनिया की पत्तियां डाल देता है। इसके बाद उसमें कई तरह के मसाले डाल देता है। फिर झालमुड़ी में ताजा कटा हुआ खीरा और प्याज डाल देता है। सेलर एक लंबे, पतले चाकू से इसे अच्छी तरह से मिलाता है। मिक्स करने के बाद ताजा नींबू निचोड़ देता है।

लोग दें रहे अपनी प्रतिक्रिया

वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, “चाकू तक वहीं है।” एक अन्य ने मजाक में कहा, “अंकल ने झालमुड़ी मार्किंग में 6 महीने का डिप्लोमा किया है।” एक व्यक्तिन ने अपने कमेंट में लिखा, ‘मैं उनकी कहानी जानना चाहता हूं।” एक अन्य ने मजाक में कहा, “अंग्रेजों ने भारत पर 200 साल तक अपना कब्जा जमाया।” भाई ने सामान रखने के लिए मग्गा (मग) और प्लास्टिक की बोतलों का भी इस्तेमाल किया। मुझे 100% यकीन है कि इसका स्वाद स्थानीय जैसा ही है।”

अखबार से तैयार किया कोन

अंत में अखबारों से एक क्लासिक सर्विंग कोन तैयार करता है, ठीक वैसे ही जैसे भारतीय स्ट्रीट फूड सेलर तैयार करते हैं। सेलर ने मिक्चर में इमली की चटनी की एक बूंद डाली और इसे भुजिया और मसाले से सजाया। व्लॉगर ने डिश को “कोलकाता स्टाइल, लंदन में प्रामाणिक और मसालेदार झालमुरी” बताया है।


Advertisement