                    <description><![CDATA[इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मरीज और उसके परिजन चीख-पुकार मचाते हुए अस्पताल से बाहर निकले। कई मरीज अपने नवजात शिशु को हाथ में लेकर दौड़ते हुए बाहर निकले।
कोरबा के मध्य कोतवाली के पास रानी धनराज कुंवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अस्तपाल में तड़के सुबह अचानक शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटना सामने आई। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मरीज और उसके परिजन चीख-पुकार मचाते हुए अस्पताल से बाहर निकले। कई मरीज अपने नवजात शिशु को हाथ में लेकर दौड़ते हुए बाहर निकले। वहीं, कई मरीज अपने परिजन को साथ में पकड़ कर बाहर निकले। स्टाफ नर्स सभी सभी को बारी-बारी से बाहर निकालने लगे।
आगजनी के बाद मरीज और अस्पताल में मौजूद स्टाफ नर्स में हड़कंप मच गया। प्रसूता समेत नवजात शिशु को लेकर अस्पताल के बाहर चौराहे पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अस्पताल के तीसरी मंजिले में स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटना सामने आई है।
घगटना की सूचना मिलते ही ही स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की दमकल वाहन की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच ही फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने धमतरी-गरियाबंद समेत 9 जिलों में ऑरेंज और रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 4 दिन यानी आज (14 मई) से 17 मई तक कई इलाकों में अंधड़ और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।कहीं-कहीं जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। रायपुर में मंगलवार को तेज हवाओं के साथ-साथ दोपहर में झमाझम बारिश भी हुई।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के साथ दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बारिश के इन दोनों स्ट्रॉन्ग सिस्टम के एक्टिव होने से छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की स्थिति बन रही है।
40-60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
प्रदेश में अगले 3 दिनों तक कुछ हिस्सों में 40-60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। उसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ेगा।मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक बस्तर संभाग के जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग के जिलों में एक से तीन डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में तापमान स्थिर रहेगा।
रायपुर सबसे गर्म
रायपुर में टेम्प्रेचर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है,जो राज्य में दिन का सबसे गर्म स्थान रहा था।बिलासपुर में 41.6°C, मुंगेली में 40.5°C, और दुर्ग में 41.2°C तापमान दर्ज किया गया हैं ।जो सामान्य से कई अधिक था। वहीं रायपुर में आज दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जतायी है।
रायपुर-बिलासपुर में रात का पारा 30 डिग्री पार
रायपुर और बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटे में रायपुर में रात का पारा 30.9 डिग्री और बिलासपुर में 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था ।वहीं पर दुर्ग में 26.4 डिग्री, अंबिकापुर में 25.3 और जगदलपुर में 25.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था ।
मई में अंधड़-बारिश, यह पुराना ट्रेंड
मई में हो रही यह बारिश कोई नई बात नहीं है। आमतौर पर मई में तेज बारिश और अंधड़ की स्थिति बनती ही है। कई बार तो मई की शुरुआत में कुछ सिस्टम बनने के कारण से प्रदेश में बारिश और तेज अंधड़ के एक-दो स्पैल भी आते हैं। इससे मई के पूरे महीने में अच्छी बारिश हो जाती है।
वैसे पिछले एक दशक से रायपुर में मई के महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2021 में 93.2 मिमी रिकॉर्ड की गई थी। उस दौरान 24 घंटे में 57 मिमी बारिश 10 मई 2021 को दर्ज की गई थी।
मई में सिस्टम बनने पर समुद्र से आने वाली हवा तेजी के साथ आगे बढ़ती हैं जिससे अंधड़ की स्थिति बनती है। 25 मई के बाद से इस तरह की स्थितियां ज्यादा रहती हैं, उसी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होने लग जाती है।
क्या होता है पश्चिमी विक्षोभ?
पश्चिमी विक्षोभ कैस्पियन या भूमध्य सागर से बनने वाले तूफान होते हैं। ये भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश और ठंड को लाने का काम करते हैं। असल में ये हवाएं बर्फीली होती हैं, जो अपने साथ नमी भी लेकर आती हैं।पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागर से निकलती हैं। इसके बाद ये ईरान, इराक, अफगानिस्तान और पाकिस्तान से होते हुए सीधा भारत पहुंचती हैं। यहां पहुंचते ही यह मैदानी इलाकों में अपना असर दिखाना शुरू कर देती हैं ।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[रायुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुवार को एक स्कूल में मिड-डे मील खाना खाने के बाद 65 छात्रा की तबीयत खराब हो गई। छात्रों ने बताया कि मीड डे मील के खाने में मरी हुई छिपकली गिर गई थी। जिस वजह से छात्र बीमार पड़ गए। यह घटना जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र कुसमी ब्लॉक में स्थित गजाधरपुर तुर्रीपानी प्राथमिक विद्यालय की है।
छात्रों की बिगड़ी तबीयत
दरअसल, विद्यालय में गुरुवार दोपहर को बच्चों को मीड डे मील का भोजन दिया गया था। खाना खाने के बाद अचानक छात्रों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इलाज के शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मिड-डे मील खाने के दौरान एक छात्रा ने अपने खाने में मरी हुई छिपकली देखी। उसने इस घटना की सूचना केयर टेकर को दी।
इलाज के लिए भर्ती कराया
इस घटना के बाद सभी 65 छात्रों को खाना बंद करने के लिए कहा गया। सभी छात्रों की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय खाने में छिपकली देखी गई, उस समय तक ज्यादातर बच्चे खाना खा चुके थे। खाना खाने के तुरंत बाद कई छात्रों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगीं। स्कूल के कर्मचारियों ने डरकर इस सूचना ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को दी। बच्चों को उनके परिवारों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बीईओ ने घटना की पुष्टि की
बता दें कि कुसमी ब्लॉक के बीईओ रामपथ यादव ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कि एक लड़की ने अपनी प्लेट में मरी हुई छिपकली देखी। जिसके बाद हमने जांच शुरू कर दी है कि यह खाने में कैसे आई। अधिकारी मामले की जांच में लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान छिपकली गिरी होगी। बताया जा रहा है कि घटना के दिन स्कूल में 101 छात्रा मौजूद थीं, लेकिन आधिकारिक तौर पर छात्रों की संख्या 150 के लगभग बताई जा रही है।
घटना की लिखित शिकायत प्राप्त हुई
कुसमी के थाना प्रभारी ललित यादव ने भी बताया कि स्कूल के शिक्षक की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। अधिकारी मामले की जांच में जुट हैं। यह दुर्घटना थी या किसी ने जानबूझकर भोजन में छिपकली डाली। इसकी भी जांच की जा रही है।]]></content:encoded>
                    <content:encoded><![CDATA[भोपाल। वेलेंटाइन डे प्यार और केयर दिखाने का सबसे खूबसूरत दिन होता है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपनी प्यार जाहिर करते हैं। लेकिन इस बार अगर आप चाहते है कि उससे कुछ अलग तरीके से खुश किया जाए हैं तो आप अपनी गर्लफ्रेंड को हेल्थ से जुड़ी चीजें गिफ्ट के तौर पर दे सकते है। हेल्थ से जुड़ी ये चीजें उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ-साथ उन्हें स्पेशल फील कराएंगे। चलिए कुछ बेहतरीन हेल्थ केयर गिफ्ट आइडियाज जो आप अपनी लेडी लव को दे सकते हैं।
स्मार्ट वॉच- अगर आपकी पार्टनर फिटनेस को लेकर जागरूक हैं या वह अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देती है तो ऐसे में उन्हें एक स्मार्ट वॉच गिफ्ट के तौर पर देनी चाहिए। यह स्मार्ट वॉच उन्हें आपकी याद दिलाने के साथ फिट रहने के लिए प्रेरित करेगी। एक अच्छी स्मार्टवॉच एक शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह न केवल उनकी हार्ट रेट, स्टेप काउंट और कैलोरी बर्न के बारे में बताएगा बल्कि उनके वर्कआउट को भी प्रभावी बनाएगा।
एयर प्यूरीफायर- अगर आपकी पार्टनर वायु संबंधित किसी समस्या से सूझ रही है तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर एयर प्यूरीफायर दे सकते है। एयर प्यूरीफायर उनके स्वास्थ्य के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है। यह कमरे की हवा को शुद्ध रखता है, जिससे सांस लेने में आसानी करता है। एयर प्यूरीफायर वातावरण की प्रदूषित हवां को शुद्ध हवा में परिवर्तित करता है। साफ हवा में उन्हें अच्छा महसूस होगा।
योगा मैट- अगर आपकी पार्टनर योगा या वर्कआउट में दिलचस्पी रखती है तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर योगा मैट दे सकते है। एक अच्छी क्वालिटी का योगा मैट उनकी सेहत के लिए अच्छा होगा। योगा मैट ना केवल उन्हें योगा के लिए प्रेरित करेगा बल्कि हमेशा उन्हें आपके पास महसूस कराएगा। योगा शरीर की सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह कई रोगों को दूर करने में भी मदद करता है। योगा मैट से वे अपने हेल्थ गोल्स को आसानी से अचीव कर पाएंगी।
इलेक्ट्रिक मसाजर-आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान हो ही जाती है। ऐसे में एक इलेक्ट्रिक मसाजर उन्हें रिलैक्स फील करवा सकता है। इलेक्ट्रिक मसाजर बॉडी के पेन पॉइंट्स को टारगेट करके आराम देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जिससे शरीर में कम थकावट होती है।]]></content:encoded>
रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वाहन के पलट जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF ) के दो सुरक्षाकर्मियों की जान गई और एक घायल हो गया। इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले का जायजा लिया। बताया गया कि वाहन में CAF के 4 जवान बैठे थे।
बीती रात हुआ हादसा
दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन बीती रात दुर्घटना का शिकार हो गई। जिस गाड़ी में CAF के 4 जवान भी सवार थे। हादसे की वजह से दो जवानों की जान गई। वहीं ड्राइवर और एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि ब्रेकफेल होने के कारण से हादसा हुआ है।
ब्रेकफेल होने के कारण हुआ हादसा
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड पर हुआ। जब गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में जा गिर गई जिसके बाद हादसे की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।