Advertisement
  • होम
  • Uncategorized
  • Balrampur Accident: जवानों से भरा वाहन पलटा… हादसे में 2 जवानों की गई जान

Balrampur Accident: जवानों से भरा वाहन पलटा… हादसे में 2 जवानों की गई जान

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वाहन के पलट जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF ) के दो सुरक्षाकर्मियों की जान गई और एक घायल हो गया। इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही […]

Advertisement
Balrampur Accident
  • June 20, 2024 10:45 am Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वाहन के पलट जाने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF ) के दो सुरक्षाकर्मियों की जान गई और एक घायल हो गया। इस हादसे में वाहन चालक भी घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले का जायजा लिया। बताया गया कि वाहन में CAF के 4 जवान बैठे थे।

बीती रात हुआ हादसा

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन बीती रात दुर्घटना का शिकार हो गई। जिस गाड़ी में CAF के 4 जवान भी सवार थे। हादसे की वजह से दो जवानों की जान गई। वहीं ड्राइवर और एक जवान घायल है। बताया जा रहा है कि ब्रेकफेल होने के कारण से हादसा हुआ है।

ब्रेकफेल होने के कारण हुआ हादसा

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा बलरामपुर जिले के सामरी थाना क्षेत्र के भूताही मोड पर हुआ। जब गाड़ी का ब्रेकफेल हो गया और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे खाई में जा गिर गई जिसके बाद हादसे की जानकारी मिलते ही सामरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।


Advertisement