Advertisement

Mainpat: मॉनसून ने बढ़ाई मैनपाट की सुंदरता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित मैनपाट की वादियों में ठंड ही नहीं बल्कि हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगती हैं। कश्मीर, मनाली और शिमला जैसे इस बड़े भूभाग वाली जगहो में से एक छत्तीसगढ़ का मैनपाट भी है। शरद ऋतु के साथ ही अब ग्रीष्म ऋतु में भी मैनपाट की सुंदरता देखते […]

Advertisement
Mainpat: Monsoon increased the beauty of Mainpat
  • July 1, 2024 11:52 am Asia/KolkataIST, Updated 8 months ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित मैनपाट की वादियों में ठंड ही नहीं बल्कि हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगती हैं। कश्मीर, मनाली और शिमला जैसे इस बड़े भूभाग वाली जगहो में से एक छत्तीसगढ़ का मैनपाट भी है। शरद ऋतु के साथ ही अब ग्रीष्म ऋतु में भी मैनपाट की सुंदरता देखते लायक होती है।

मैनपाट की सुदंरता से आकर्षित पर्यटक

छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट की सुंदरता बारिश से और निखर गई है। साल के घने जंगल और चारों तरफ लहराती हरियाली के बीच जमीन में उतरे बादल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस मौसम में मैनपाट की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह सही समय है मैनपाट में जाकर हिल स्टेशन जैसी वादियों का लुफ्त उठाने के लिए।

उत्खन्न के कारण मौसम में हुई बढ़ोत्तरी

कल-कल करते झरने भी पर्यटकों को मन-मोह रहे हैं। सरगुजा जिले में पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी की चपेट में मैनपाट भी रहा। भीषण गर्मी के कारण यहां के प्राकृतिक सौदंर्य में कुछ कमी आई थी। मैनपाट के सिमटते जंगल और बाक्साइट के उत्खन्न के बाद बची बंजर भूमि ने यहां के तापमान में बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई थी। उत्खन्न के बाद यहां का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। मॉनसून की बारिश के साथ ही मैनपाट की सुंदरता भी अब और निखर गई है। यहां की वादियां देखते ही बनती है।


Advertisement