7 बजे खुले मंदिर के कपाट
ग्रीष्म ऋतु के आने के साथ ही केदारनाथ के कपाट खुलते हैं। बाबा केदारनाथ अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं। आइए जानते हैं कि इस बार बाबा केदारनाथ धाम के द्वार खुलने का समय क्या है? बाबा के दरबार में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस बार केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई यानी आज से खोल जाएंगे। सुबह 7 बजे ही कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इस खास अवसर पर भक्त बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज और ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि से मंदिर गूंज उठा।
मंदिर को 108 क्विंटल से सजाया गया
इस साल केदारनाथ मंदिर को खास तरीके से सजाया गया है। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। इसका नजारा देखते ही बनता है। मंदिर की इस आकर्षक सजावट को देखने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे फूलों की सुगंध और भव्यता मंदिर को और भी दिव्य बना रही है। कपाट खुलने से पहले बाबा केदारनाथ की पवित्र डोली निकाली जाती है। 27 अप्रैल को ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में भैरवनाथ जी की पूजा के साथ इस यात्रा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद बाबा केदार की डोली ने केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई।
मंदिर को पुरानी विधि से खोला जाता है
रायपुर। कानन पेंडारी जू के पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां 3 साल बाद उन्हें भालू देखने को मिलेगा। अक्टूबर 2021 से जू के सभी नौ भालुओं को संक्रमण के कारण क्वारंटाइन किया गया था। जब स्थिति सामान्य हुई तब भालुओं के लिए पिंजरे की कमी थी। अब संक्रमण समाप्त हो गया है और भालुओं का नया आशियाना भी तैयार हो गया है।
भालूओं के बिसरा को लैब भेजा
जू प्रबंधन भालुओं को नए केज में शिफ्ट कर देगा। इस दिन चिड़ियाघर की छुट्टी रहती है, इसलिए मंगलवार से चिड़ियाघर को दोबार पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। पर्यटक भालुओं की उछलकूद एक बार फिर से देख पाएंगे। अक्टूबर 2021 में कानन पेंडारी जू के अंदर इंफेक्शियस कैनाइन हेपेटाइटिस (आइसीएच वायरस) संक्रमण ने दस्तक दी थी। जिससे 3 भालुओं की मौत हो गई थी। इन मौतों से जू प्रबंधन में कोहराम मच गया था। मृत भालुओं के बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा गया।
भालुओं को किया जाएगा शिफ्ट
लैब में जांच से पता चला कि भालुओं की मौत वायरस से हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कानन प्रबंधन को निर्देश देकर सभी भालुओं क्वारंटाइन करने के लिए कहा। साथ ही पर्यटकों के लिए भालुओं के प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई। अब पिंजरे का काम पूरा हो गया है। जिसका निरीक्षण करने के बाद अब भालुओं को यहां शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। मंगलवार से भालुओं को पिंजरे में शिफ्ट कर दिया जाएगा और पहले की तरह पर्यटक भालुओं को देख पाएंगे।
केज में आराम से होगा इलाज
भालुओं के लिए बनाए नाइट सेल्टर केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के मापदंडों के मुताबिक है। सभी पिंजरे इस तरह डिजाइन किए गए है कि सूर्य की किरणें आसानी से अंदर जा सके। पुराने पिंजरे में यह व्यवस्था नहीं थी। सूर्य की रोशनी शरीर पर पड़ने से भालु कई तरह के संक्रमण से बचे रहते है। नाइट सेल्टर से जुड़ा हुआ एक पिंजरा भी बनाया गया है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है, ताकि जब कभी भी भालुओं के इलाज की आवश्यकता पड़े तो इसी पिंजरे में लाकर इनका इलाज किया जाएगा।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायपुर (दुर्ग) - विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को रायपुर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाई है। 20 सितंबर से इसका नियमित संचालन किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन संचालित की जाएगी। जो दोनों छोर से संचालति होगी। ट्रेन केवल गुरूवार वाले दिन ही बंद रहेगी।
ये है वंदे भारत ट्रेन का किराया
इस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन दुर्ग से विशाखाट्टनम के बीच की दूरी को 11 घंटे में तय करती है। वहीं वंदे भारत दुर्ग और विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को केवल 8 घंटे में ही तय करेगी। इससे लगभग 3 घंटे के समय की बचत होगी। वंदे भारत का ठहराव रायपुर, कांटाबांजी, , महासमुंद, केसिंगा, रायगड़ा, खरियार रोड, टिटलागढ़, पार्वतीपुरम, विजयनगरम होगा। एक्सप्रेस दुर्ग से टिटलागढ़ तक की दूरी का किराया, एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट और लंच समेत 2,825 रुपए होगा। वहीं बिना खाने के इसका किराया 2,410रुपए होगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट के साथ लंच समेत ट्रेन का किराया 1,565 व बिना खाने के 1,205 रुपये होगा।
अन्य सुविधाओं के साथ खाने की भी सुविधा
ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगी। जो पर्यटन और व्यापार के दृष्टिकोण से जरुरी है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही मेडिकल और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन अपनी अहम भूमिका निभाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरू की दी गई है। यात्री सुविधा के मुताबिक एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में अपना आरक्षण करा सकते है। अन्य सुविधाओं के साथ ट्रेन में ब्रेकफास्ट और लंच सर्व किया जाएगा।
रायपुर : देश के तमाम राज्यों में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। अगर ऐसे में आप मॉनसून का लुफ्त उठाने की सोच रहे हैं तो छत्तीसगढ़ में एक ऐसी जगह है जहां के कुछ पर्यटन स्थल मॉनसून के समय में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। अगर आप भी इस मौसम को एन्जॉय करना चाहते हैं, तो कुछ ट्रैवल प्लेसिस पर फैमिली या दोस्तों के साथ जरूर जाएं और अपने सफर को यादगार बनाएं।
खुटाघाट बांध
बता दें कि बिलासपुर जिले से 30 किलोमीटर की दूरी पर खुटाघाट बांध रतनपुर में स्थित है। जहां मॉनसून के समय बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। अगर आप बिलासपुर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां फैमिली और दोस्तों के साथ जरूर जाए। यहां का नजारा देख आप प्राकृति की सुंदरता में समा जाएंगे। यहां आस-पास खाने-पीने की कई फेमस जगह भी है।
कोटा बांध
मॉनसून के समय आप घूमने के लिए कोटा बांध का प्लान भी कर सकते हैं। यह बिलासपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में अगर आप यह सफर अपनी गाड़ी से करेंगे तो रास्ते में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत नजारें देखने को मिलेंगे। कोटा बांध बारिश के समय और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। आप यहां पर अपनी फैमिली या दोस्तों के साथ पिकनिक का भी प्लान कर सकते हैं।
दलहा पहाड़
अगर आप भी कुछ एडवेंचरस करना है तो आप मेन रास्ते से ना जाकर जंगल के रास्ते दलहा पहाड़ जा सकते हैं, यह सफर आपके लिए काफी एडवेंचरस रहेगा। यहां पहुंचने के बाद जब आप पहाड़ के ऊपर पहुंचते हैं, तो आपका ट्रिप और भी अधिक रोमांचक हो जाता है। एडवेंचरस और ट्रैकिंग लवर के लिए यह एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्से में स्थित मैनपाट की वादियों में ठंड ही नहीं बल्कि हर मौसम में पर्यटकों की भीड़ लगती हैं। कश्मीर, मनाली और शिमला जैसे इस बड़े भूभाग वाली जगहो में से एक छत्तीसगढ़ का मैनपाट भी है। शरद ऋतु के साथ ही अब ग्रीष्म ऋतु में भी मैनपाट की सुंदरता देखते लायक होती है।
मैनपाट की सुदंरता से आकर्षित पर्यटक
छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट की सुंदरता बारिश से और निखर गई है। साल के घने जंगल और चारों तरफ लहराती हरियाली के बीच जमीन में उतरे बादल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। इस मौसम में मैनपाट की खूबसूरती देखते ही बनती है। यह सही समय है मैनपाट में जाकर हिल स्टेशन जैसी वादियों का लुफ्त उठाने के लिए।
उत्खन्न के कारण मौसम में हुई बढ़ोत्तरी
कल-कल करते झरने भी पर्यटकों को मन-मोह रहे हैं। सरगुजा जिले में पिछले दिनों पड़ी भीषण गर्मी की चपेट में मैनपाट भी रहा। भीषण गर्मी के कारण यहां के प्राकृतिक सौदंर्य में कुछ कमी आई थी। मैनपाट के सिमटते जंगल और बाक्साइट के उत्खन्न के बाद बची बंजर भूमि ने यहां के तापमान में बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई थी। उत्खन्न के बाद यहां का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। मॉनसून की बारिश के साथ ही मैनपाट की सुंदरता भी अब और निखर गई है। यहां की वादियां देखते ही बनती है।
रायपुर: देश में भीषण गर्मी से लोगों का हाल- बेहाल हो गया है । ऐसे में लोग हिमाचल का रुख करते नज़र आ रहे हैं। सैलानियों ने वीकेंड पर बड़ी संख्या में परवाणू और शिमला जैसी जगहों पर जाना शुरू कर दिया है। परवाणू में वाहनों की करीब दो किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।
लंबा खिंचने वाला है ये टूरिस्ट सीजन
वीकेंड पर बड़ी संख्या में इस साल 15 जुलाई तक हिमाचल में सैलानियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सैलानी परिवारों के साथ समूहों में हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं, जिससे होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। इस बार समर टूरिस्ट सीजन हिमाचल में लंबा खिंचने की संभावना है। इस साल हिमाचल में 15 जुलाई तक समर टूरिस्ट सीजन जोरों पर रहने संभावना है। जुलाई के पहले हफ्ते में सैलानियों ने कमरों की बुकिंग के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जुलाई के पूरे महीने में बरसात सामान्य रहती है तो ट्रैकिंग के लिए बड़ी संख्या में देसी और विदेशी सैलानी हिमाचल का रुख कर सकते हैं। इसके अलावा शिमला, मनाली, चाय, कसौली सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है।
सैलानियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी
इस साल लोकसभा चुनावों के बाद मई और जून माह में सैलानियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर सैलानी परिवारों के साथ समूहों में पहुंच रहे हैं। इस कारण से होटलों में कमरों की बुकिंग में तेजी आई है। वाकिंग टूरिस्टों की संख्या में इस हफ्ते भी इजाफा हुआ है। दिल्ली, चंडीगढ, अमृतसर से शिमला, मनाली और धर्मशाला के लिए टैक्सियों और टेंपो ट्रेवलरों की बुकिंग जोरों पर है।
रायपुर : आज कल लोग हर छोटी चीजों को सेलिब्रेट करने के लिए अपने पसंद की जगह तलाशते है। ऐसे में लोग अपने बर्थड़े, एनिवर्सरी या अन्य किसी स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए अच्छी जगह की खोज में रहते हैं, तो हम आज आपको एक बढ़िया जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ पुल पार्टी, नाइट स्टे और डिनर का एन्जॉय कर सकते हैं. बता दें कि राजधानी रायपुर के डूमरतालाब शहर में स्थित डॉल्फिन द फार्म विला में आप अपने दोस्त, पार्टनर, बच्चे या फैमिली के साथ किसी भी स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने पहुंच सकते हैं, यह आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन होगा।
डॉल्फिन द फार्म विला एक अच्छा ऑप्शन
छत्तीसगढ़ में तो ऐसे बहुत सारी जगहें हैं जहां हम घूमने-फिरने पहुंच सकते है. लेकिन गर्मी की वजह से लोग नजदीक में ही अच्छे जगह की तलाश करते हैं. ऐसे में डॉल्फिन द फार्म विला एक अच्छा ऑप्शन है. डॉल्फिन फार्म हाउस रिंग रोड नंबर 1 में सरोना चौक से डूमरतालाब जाने वाले मार्ग पर स्थित है. यहां आपको बेहतरीन एंबिएंस और कम दाम में फार्म हाउस ले सकते हैं, जहां 10 से 15 व्यक्ति आसानी से रुक कर अपने स्पेशल डे को सेलिब्रेट कर सकते हैं. इसके साथ यहां स्विमिंग पूल का भी मजा ले सकते हैं. बता दें कि स्विमिंग पूल के पास ही म्यूजिक सिस्टम भी लगा हुआ है, जिसमें आप अपने मनपसंद के गाने म्यूजिक चलाकर अपने स्पेशल डे को और यादगार बना सकते हैं.
दो साल पहले बना फार्महाउस
जानकारी के लिए बता दें कि यह दो साल पहले ही बना है। यहां हमेशा लोग अपने फैमिली या दोस्तों के साथ पहुंच कर स्पेशल डे सेलिब्रेट करते है। राजधानी रायपुर में होने के कारण से दूसरे जिलों से भी लोग आते जाते रहते हैं। वहीं बजट भी आम लोगों के हिसाब से है, इस कारण आए दिन बुकिंग होती रहती है. बताया गया है कि अगर 10 से 12 लोग 12 घंटे इस फॉर्म हाउस में रुकते हैं, तो उन्हें 8 हजार रुपए देने पड़ते हैं. वहीं 24 घंटे की बुकिंग के लिए 10 से 12 हजार रुपए पेड करने होते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8817755559 पर संपर्क करें।
रायपुर: गर्मियों का सीजन शुरु है। कुछ दिनों में छुट्टियां शुरू होने वाली है, कहीं-कहीं तो शुरू हो भी गई है। (MadarKonta Cave) ऐसे में आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और अपने छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है तो आप छत्तीसगढ़ के मादरकोंटा की गुफा का ऑप्शन रख सकते है। (MadarKonta Cave) यह जगह अब पर्यटकों की पहली पसंद भी बन रही है। हालांकि इसका लुफ्त आप साल के 365 दिनों ले सकते हैं।
जगदलपुर शहर से 35 किमी दूर
बता दें कि बस्तर में लोग हमेशा घूमने पहुंचते रहते हैं। जिसमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते है। लेकिन प्रदेश में अभी तापमान 44 के पार दर्ज हो रहा है, जिस वजह से भीषण लू व गर्मी पड़ रही है। इस वजह से इस साल तीरथगढ़ व चित्रकोट से गिरने वाले झरने में पानी कम हो गया है। (MadarKonta Cave) इस कारण से इस साल यहां कम पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के जगदलपुर शहर से 35 किमी दूर एक गुफा है जिसका नाम है मादरकोंटा गुफा, जो देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी सैलानियों के लिए भी घूमने की पहली पसंद बनती जा रही है। यहां आप किसी भी मौसम में आकर यहां की खूबसूरत वादियों का लुफ्त उठा सकते है.बता दें कि यह गुफा लोगों की नजर में 2020 से आई है. (MadarKonta Cave) जिसके बाद से ही यह पिकनिक स्पॉट बना हुआ है।
पूर्व कलेक्टर के पहुंचने के बाद बना पिकनिक स्पॉट
मादरकोंटा की गुफा की सूचना पहले इस गांव के लोगों को ही थी। हालांकि कुछ दिनों के बाद यहां पूर्व कलेक्टर रजत बंसल पहुंचे। जो किसी चर्चा के दौरान ग्रामीणों से इस गुफा के बारे में बताया, इसकी खूबसूरती को लेकर ग्रामीणों से बाते की, जिसके बाद से यह गुफा लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बन गया है। (MadarKonta Cave) अब तो यहां दूर-दूर से लोग घूमने पहुंच रहे हैं।
अबतक इतने पर्यटक पहुंचे
गुफा पर्यट समिति के मुताबिक 1948 में इस गुफा की खोज हुई थी। सिर्फ गांव के लोग ही इसे जानते थे। लेकिन साल 2020 में जब इसके बारे में लोगों को पता चला तो साल 2022 में 1923 पर्यटक पहुंचे। वहीं साल 2023 में 1465 पर्यटक पहुंचे। (MadarKonta Cave) जिसमें छह विदेशी नागरिक में दो जर्मनी और 4 फ्रांस के थे। साथ ही 19 ग्रुप के लोगों ने यहां कैम्पिंग भी की थी।
रायपुर: गर्मियों का सीजन शुरु है। कुछ दिनों में छुट्टियां शुरू होने वाली है, कहीं-कहीं तो शुरू हो भी गई है। ऐसे में आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं और अपने छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है तो आप छत्तीसगढ़ के कुछ खूबसूरत शहरों का लुफ्त उठा सकते हैं। तो चलिए ऐसे में जानते है छत्तीसगढ़ की कुछ शहरों के बारे में जहां जाने से आप गर्मियों की छुट्टियों का मजा भरपूर ले पाएंगे।
बिलासपुर
गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए आप कम बजट में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर का ऑप्शन रख सकते हैं। बिलासपुर में मडकू आइलैंड स्थित है जो शहर के शिवनाथ नदी के किनारे स्थित है। इस द्वीप को मेढक के आकार में बनाया गया हुआ है। इस शहर को लेकर बताया भी गया है कि यहां की खूबसूरती काफी अच्छी है जो लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। इसके साथ यहां पर कई हिस्टोरिकल सबूत भी पाए गए हैं। इस आइलैंड को केदार तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है।
रायपुर
प्रदेश की राजधानी होने के साथ-साथ रायपुर की खूबसूरती भी काफी अच्छी है। यहां जंगल सफारी है, जो पर्यटकों को बेहद पसंद आता है। रायपुर को घूमने की काफी अच्छी जगहों में से एक माना जाता है। राजधानी में नगर घड़ी है जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस घड़ी को प्रदेश के लोक संस्कृति के तौर पर देखा जाता है।
बीजापुर
प्रदेश के बीजापुर जिले में कई ऐसे जगह है जो घूमने के साथ-साथ एतिहासिक प्रमाणों के लिए जाना जाता है। बीजापुर में टाइगर रिजर्व इंद्रावती नेशनल पार्क स्थित है। जहां दूर-दूर से लोग अपने छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए पहुंचते हैं। आगर आप यहां जाते है तो आपको तेंदुआ, नीलगाय, ब्लैक बक, बाघ समेत कई तरह के दुर्लभ जानवर देखने को मिल सकते हैं.
महासमुंद
गर्मियों के समय में महासमुंद जिला घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है। इस जिले में महानदी के किनारे एक गांव बसा हुआ है, नाम है सिरपुर। जहां हमेशा एतिहासिक चीजों का सबूत मिलते रहता है। बताया जाता है कि इस गांव में पुरातात्विक चीजों की भंडारा छिपा हुआ है। ऐसे में आप घूमने के लिए इसे भी अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
भरतपुर
भरतपुर जिले में स्थित चिरमिरी एक एक ऐसा खूबसूरत शहर है जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है. यहां पर एक हिल स्टेशन है, जो लोगों को गर्मियों में काफी राहत देता है. वहीं यहां पर जाने के बाद लोग काफी सुकून महसूस करते है. इसकी खूबसूरती को लेकर इसे छत्तीसगढ़ का स्वर्ग भी कहा जाता है. इसके साथ यहां अमृतधारा जलप्रपात, महामाया मंदिर समेत कई ऐसी जगहें हैं जो पर्यटकों को रिझाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है.
रायपुर। फरवरी का माह शुरू है। ऐसे में फरवरी महीने को लव मंथ के नाम से जाना जाता है। कल यानी 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। देश भर में युवाओं ने अपने वैलेंटाइन को यादगार बनाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि वैलेंटाइन को सेलिब्रेट करने के लिए युवाओं की पहली पसंद बाली, लक्षद्वीप, थाईलैंड और भी कई जगह है जहां अक्सर युवा अपना वैलेंटाइन सेलिब्रेट करने जाते है। जी हां, ऐसे में आज हम आपको कई बेहतर जगह बताने वाले है जहां जाकर आप अपना वैलेंटाइन यादगार बना सकते है। तो आइए जानते है, ऐसे जगह के बारे में
ट्रेवल कंपनी के अनुसार -
ट्रेवल कंपनी के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक संख्या में युवा अपना वैलेंटाइन मानने के लिए आउट ऑफ़ कंट्री को अपना डेस्टिनेशन बनाया है। बता दें कि लोग एक, दो महीने पहले ही प्लेन की बुकिंग करवा चुके हैं। ऐसे में तमाम कई कंपनी वैलेंटाइन डे पर बंपर छूट भी दे रही है। ऐसे कंपनी भी है जो विदेश टूर पर पैकेज ऑफर कर रही है। लोग विदेश के साथ-साथ अपने भी देश में कई जगहों के लिए जैसे मनाली, शिमला, गोवा, कश्मीर, जयपुर समेत कई स्थानों के लिए भी ट्रेन और प्लेन का टिकट बुक करा रहे है।
विदेश में 5 स्टार होटल की सुविधाएं
सिंगापुर, दुंबई, अंडमान, थाईलैंड, बैंकॉक को लेकर लोगों ने 40 हजार से 5 लाख तक का टिकट ट्रैवल कंपनी से बुकिंग कराया है. यह पैकेज 5 रात और 6 दिन के हिसाब से बनाया गया है. इस पैकेज में कपल को विदेश में 5 स्टार होटल की सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। बता दें कि हर साल भारत के तमाम शहरों से अधिक संख्या में लोग मालदीव जाते थे, लेकिन इस वर्ष मालदीव और भारत के बीच विवाद होने से कपल्स ने लक्षद्वीप को अपना वेलेंटाइन डे डेस्टिनेशन बनाया है.
रायपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य ने कहा
रायपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य कृति व्यास ने बताया कि अभी तक लक्षद्वीप के लिए 18 कपल्स ने बुकिंग करवाया है. इसके अलावा 8 कपल्स बाली के लिए और थाईलैंड व सिंगापुर के लिए 80 से 1 लाख का टूर पैकेज कपल्स ने बुक करवाया है.
कंपनी दे रही छूट
वैलेंटाइन को लेकर राजधानी रायपुर की तमाम कंपनियां सामान्य दिनों की तुलना में15 प्रतिशत की छूट लोगों को दे रही है. बता दें कि शहर के भीतर सभी राज्यों में सफर करने के लिए ट्रैवल कंपनी भी बंपर ऑफर दे रही है. 30 से अधिक लोगों ने रायपुर से कश्मीर और शिमला जाने के लिए बुकिंग करवा चुके है. यह सफर 2 लाख में फाइव स्टार सुविधा के साथ कराया जा रहा है. ट्रेवल कंपनी की इस पैकेज में फ्लाइट, गाड़ी, होटल, खाने से लेकर घूमने तक शामिल है.
रायपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 75 दिनों तक चलता है। इस पर्व के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र दो मंजिला विशालकाय रथ परिक्रमा का श्री गणेश हो गया है. इस पौराणिक रस्म में बस्तर के 200 से ज्यादा आदिवासियों द्वारा हाथों से ही बनाए गए रथ को शहर के कोने-कोने में घुमाया जाता है। आपको बता दें कि इस 50 फीट उंची और कईं टन वजनी रथ की परिक्रमा के लिए सैकड़ों आदिवासी गांव-गांव से पहुंचते हैं और रथ परिक्रमा के दौरान रथ पर माईं दंतेश्वरी की डोली और छत्र को रखा जाता है।
बड़ी संख्या में लोगों की भीड़
बता दें बस्तर दशहरा की इस अद्भुत रस्म कि शुभारंभ 1410 ईसवीं में लमहाराजा पुरषोत्तम देव ने की गई थी. उस दौरान बस्तर के राजा पुरषोत्तम देव ने रथपति की उपाधि प्राप्त की थी. माना जाता है कि उसके बाद से अब तक यह परम्परा चलती आ रही है. दशहरा के दौरान देश में बस्तर इकलौती ऐसी जगह है जहां इस तरह की परंपरा को देखने के लिए हर वर्ष अधिक से अधिक संख्या मे लोग पहुंचते हैं। बता दें कि इस साल दशहरे पर बड़ी संख्या में लोग अद्भुत रस्मो को देखने यहां पहुंचे है।
रथ परिक्रमा की परंपरा
इतिहासकार और जानकार हेमंत कश्यप बताते है कि 1400 ईसवीं में राजा पुरषोत्तम देव ने इस रस्म को शुरू की थी. 800 सालों बाद भी बस्तरवासी उसी उत्साह के साथ इस पर्व को निभाते आ रहे हैं. बता दें कि नवरात्रि के दूसरे दिन से सप्तमी तक मांई जी की सवारी को फुल रथ के नाम से भी जाना जाता है. वहीं इतिहासकार बताते है कि मां दंतेश्वरी के मंदिर से मां के छत्र और डोली को रथ तक लाया जाता है। इस दौरान बस्तर पुलिस के जवान बंदूक से सलामी देकर इस रथ की परिक्रमा की घोषणा करते है।
800 सालों से निभाई जा रही पंरपरा
यह पंरपरा सैकड़ो सालों से बस्तर में दशहरा पर चली आ रही है, बता दें कि हर वर्ष इस पर्व को लेकर लोगों काफी उमंग होते है। वहीं दशहरा पर्व खासकर रथ परिक्रमा का लुत्फ उठाने बस्तरवासियो के साथ-साथ देश के कोने-कोने से लोग बस्तर पंहुचते है. बता दें कि सैकड़ों आदिवासी लगभग 50 फिट ऊंची और कई टन वजनी रथ को मिलकर खींचते हैं। खास बात यह है कि सैकड़ों साल बाद भी इस पर्व में कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इसे देखते हुए इस साल बस्तर दशहरा में प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. बता दें कि इसके साथ ही दूसरे राज्यों और विदेश से आने वाले पर्यटकों पर भी खास नजर रखी जा रही है. इस पर्व की सुरक्षा के लिए हजार से अधिक जवान को तैनाती के लिए रखा गया है।
रायपुर। देशभर में त्योहारी सीजन की शुरुआत नवरात्री से ही हो जाएगी। त्योहारी सीजन को लेकर काफी छुट्टिया भी मिलने जा रही है। ऐसे मे अगर आप छुट्टियों को मजेदार बनाना चाहते हैं तो एक बार सिद्ध बाबा झरना जरूर जाएं। बता दें कि अगर आप ऐसी जगह जाना चाहते है जहा से एक दिन में ही अपनी छुट्टी को यादगार बना कर घर वापस लौट जाएं तो ये ख़बर आपके लिए बहुत ख़ास है।
सिद्ध बाबा झरना के नाम से मशहूर
अगर आप अपनी छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है तो आप सिद्ध बाबा झरना जरूर घूमे। आपको बता दें कि सिद्धखोल जलप्रपात को ही सिद्ध बाबा झरना के नाम से जाना जाता है.यह छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में स्थित है। खास बात है कि यहाँ पानी लगभग 45 से 50 फीट की ऊंचाई से निचे झरना के रूप में गिरती है। सूत्रों के माध्यम से बताया गया है कि यहां मौसम के हिसाब से झरना अपना रूप भी बदलता है। इस झरने को देखने के लिए इस स्थान पर एक वाच टावर भी बनाया गया है, जहां से लोगों को झरना देखने में सहूलियत मिलती है.
टूरिस्ट स्पाट भी घोषित किया गया
बात करें इस मौसमी झरने (सिद्ध बाबा झरना) की तो इसे छत्तीसगढ़ सरकार ने टूरिस्ट स्पॉट घोषित कर दिया है। इसके कारण यहां लगातार भारी संख्या में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रहती है. ज्यादातर लोग यहां पिकनिक और सैर सपाटे करने के लिए आते है तो वहीं कुछ लोग अपनी छुट्टियों को यादगार बनाने।
सिद्ध बाबा का मंदिर
बता दें सिद्ध बाबा का मंदिर होने के कारण इस जगह को सिद्ध बाबा झरना भी कहते है। इस झरने को देखने के लिए लोगों को वाच टावर का उपयोग करना पड़ता है। जिससे झरने को देखने में आसानी होती है। अगर आप अपनी छुट्टी को मजेदार और यादगार बनाना चाहते है तो इस जगह पर जरूर जाए। सितंबर से दिसंबर के बीच इस जगह पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिलता है. इसे लेकर अगर आप घूमने की तैयारी में लगे है तो एक बार सिद्ध बाबा झरना जरूर जाए।