Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम का मिजाज, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग का इस पर कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों […]

Advertisement
Weather patterns are changing in Chhattisgarh
  • December 1, 2023 6:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ने लगी है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश के साथ ही ठिठुरन बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग का इस पर कहना है कि प्रदेश में अगले दो दिनों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। वातावरण में नमी के कारण सुबह और रात के जैसे ही दिन में भी ठंड बढ़ना शुरु हो चुकी है।

बढ़ रहा कोहरे का असर

दरअसल, इन दिनों बारिश के बाद शहर के बाहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा छाया रहता है। जिसकी वजह से दिन भर ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अच्छी ठंड पढ़ सकती है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। बीते दिनों छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश हुई जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी।

सबसे ठंडा इलाका रहा अंबिकापुर

इसके अलावा देखा जाए तो सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि प्रदेश में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ यहां का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


Advertisement