Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Weather News: छत्तीसगढ़ में सर्दी का आगमन, अगले पांच दिनों में गिर सकता है पारा

Weather News: छत्तीसगढ़ में सर्दी का आगमन, अगले पांच दिनों में गिर सकता है पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वातावरण में अब ठंड का एहसास होने लगा है। अब धीरे-धीरे सुबह और रात में ठंड बढ़ जाती है। इस बारे में मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि आने वाले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी […]

Advertisement
Chhattisgarh Weather
  • October 25, 2023 5:20 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वातावरण में अब ठंड का एहसास होने लगा है। अब धीरे-धीरे सुबह और रात में ठंड बढ़ जाती है। इस बारे में मौसम विभाग ने यह अनुमान लगाया है कि आने वाले पांच दिनों में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में इस साल ज्यादा ठंड पड़ सकती है। इस बीच रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

तापमान में आई गिरावट

पूरे छत्तीसगढ़ में देखा जाए तो नारायणपुर में सबसे ज्यादा ठंडक रही। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । इस दौरान मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में चक्रवाती तूफान का प्रभाव कुछ विशेष पड़ने की संभावना नहीं है। ऐसा होने से बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

किस क्षेत्र में कितना तापमान रहा ?

बता दें कि न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के आउटर क्षेत्रों की ठंड में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल भी लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा अगर बात करें प्रदेश के विभिन्न शहरों के न्यूनतम तापमान की तो राजधानी रायपुर में 13.7 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 18.6 डिग्री सेल्सियस, अंबिकापुर में 16.9 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रा रोड में 15.4 डिग्री सेल्सियस और दुर्ग में 17.0 डिग्री सेल्सियस था।


Advertisement