Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट जारी, रायपुर में शुष्क रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के तापमान में गिरावट जारी, रायपुर में शुष्क रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में आ रहा है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि भी देखी जा सकती है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ […]

Advertisement
Temperature continues to drop
  • December 16, 2023 3:34 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में आ रहा है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ सकती है। साथ ही न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि भी देखी जा सकती है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। ऐसे में आज मौसम शुष्क रहेगा।

बीते दिन ऐसा रहा तापमान

बता दें कि इन दिनों प्रदेश के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम बताया जा रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान रायपुर में 14.4, माना एयरपोर्ट में 13.5, बिलासपुर में 12.8, पेण्ड्रारोड में 9, अंबिकापुर में 6.1, जगदलपुर में 12.2, दुर्ग में 13.8 और राजनांदगांव में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान रायपुर में 27.8, माना में 27.4, बिलासपुर में 26.4, पेण्ड्रारोड में 25, अंबिकापुर में 24.5, जगदलपुर में 27.7, दुर्ग में 28.2 और राजनांदगांव में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसमें राजनांदगांव का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक पाया गया।

कुछ ऐसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विशेषज्ञ एच. पी. चंद्रा के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। साथ ही अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा रायपुर शहर में मौसम साफ रहेगा। रायपुर में दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री रह सकता है। वहीं, सरगुजा संभाग के मैनपाट इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान यहां का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पहुंचा है।

.


Advertisement