Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Naxal Attack Chhattisgarh: तीन जवानों का नक्सली गोलीबारी में बलिदान, इतने हुए घायल

Naxal Attack Chhattisgarh: तीन जवानों का नक्सली गोलीबारी में बलिदान, इतने हुए घायल

रायपुर। नक्सलियों के गोलीबारी में बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के समीप तीन जवान बलिदान हो गए है। वहीं घायल जवानों की संख्या 15 हैं। इलाज के लिए घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह वहीं जगह है, जहां 23 जवानों की जान 2021 में गई थी। मंगलवार […]

Advertisement
Three soldiers sacrificed in Naxalite firing
  • January 31, 2024 11:05 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। नक्सलियों के गोलीबारी में बीजापुर-सुकमा सीमा पर जोनागुड़ा और अलीगुड़ा के समीप तीन जवान बलिदान हो गए है। वहीं घायल जवानों की संख्या 15 हैं। इलाज के लिए घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह वहीं जगह है, जहां 23 जवानों की जान 2021 में गई थी।

मंगलवार सुबह अचानक से कर दिया हमला

जानकारी के मुताबिक बता दें कि मंगलवार सुबह अचानक से टेकुलगुडम कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। कुल 18 जवान इस घटना में घायल हुए, तीन जवान जिसमें से बलिदान हो गए। चोपर से घायल जवानों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं चार जवानों की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अब भी कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों के साथ मुठभेड़ जारी है।

गस्त सर्चिंग पर निकले थे जवान

घायल जवानों ने सुकमा पुलिस को बताया कि टेकुलगुडम में सुरक्षाबल के जवानों ने आज ही नया कैंप खोला है। कैंप के पास एसटीएफ और डीआरजी के जवान जोनागुडा-अलीगुडा की ओर गस्त सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने उनपे फायरिंग कर दी। माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। माओवादी सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर जंगल की आड़ लेकर भाग गये।

जवान बलिदान की संख्या –

आरक्षक देवन सी, 201 कोबरा
आरक्षक पवन कुमार, 201 कोबरा
आरक्षक लाम्बधर सिन्हा, 150 सीआरपीएफ

जवान घायलों की सूची-

लखवीर, डिप्टी कमांडेंट 201 कोबरा
राजेश पंचाल, असिस्टेंट कमांडेंट 201 कोबरा
खेडकर रामदास, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
अखिलेश यादव, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
हरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक 201 कोबरा
मोहम्मद इरफान, प्रधान आरक्षक, 201 कोबरा
गोपीनाथ बासुमताढी, आरक्षक 201 कोबरा
मनोज नाथ, आरक्षक 201 कोबरा
विकास कुमार, आरक्षक 201 कोबरा
बेनूधर साहू, आरक्षक 201 कोबरा
टी. मधुकुमार, आरक्षक 201 कोबरा
मलकित सिंह, आरक्षक 201 कोबरा
ई. वेंकटेश, आरक्षक 201 कोबरा
अविनाश शर्मा, आरक्षक 201 कोबरा
राउत ओमप्रकाश, आरक्षक 201 कोबरा


Advertisement