रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मनोनीत मुख्यमंत्री बुधवार को नई सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसके कल यानी बुधवार (13 दिसंबर) को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जानकारी के अनुसार विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए मनोनीत मुख्यमंत्री बुधवार को नई सरकार बनाने जा रहे हैं। जिसके कल यानी बुधवार (13 दिसंबर) को शपथ ग्रहण समारोह होना है। जानकारी के अनुसार विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को आमंत्रण दिया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में होगा। समारोह से पहले विष्णु देव साय ने मंगलवार को फोन के जरिए निवर्तमान सीएम भूपेश बघेल, निवर्तमान उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। इसी के साथ शासन की ओर से सभी राजनीतिक पदाधिकारियों को भी निमंत्रण भेजा गया है।
वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा, मनसुख मांडविया, ओम माथुर, नितिन नवीन और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। आज मंगलवार को भी कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी के कई कार्यकर्ता और विधायक मौजूद हैं और तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
इसके साथ ही समारोह के लिए मंच की सजावट का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं 13 दिसंबर की सुबह तक सभी तैयारी पूरी करने का दावा किया जा रहा है। इसके अलावा शपथ ग्रहण के मुख्य स्टेज के लिए डोम खड़ा किया गया है। जो कि पूरी तरह से तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस डोम की क्षमता 50 हजार लोगों की है। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यहां पर वीआईपी और फैमली के लिए अलग से पार्किंग का भी इंतजाम किया गया है। साथ ही रूट चार्ट बनाया जा रहा है।