Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को कल मिलेगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त

Mahtari Vandan Yojana: महिलाओं को कल मिलेगी महतारी वंदन योजना की तीसरी किस्त

रायपुर: महतारी वंदन योजना का इंताजर कर रही महिलाओं के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। इस योजना का लाभ कल गुरुवार को प्रदेश के लाखों महिलाओं को मिलने वाला है। 2 मई को प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इससे पहले इस योजना के तहत दो […]

Advertisement
Mahtari Vandan Yojana
  • May 1, 2024 12:21 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

रायपुर: महतारी वंदन योजना का इंताजर कर रही महिलाओं के लिए अच्छी ख़बर सामने आई है। इस योजना का लाभ कल गुरुवार को प्रदेश के लाखों महिलाओं को मिलने वाला है। 2 मई को प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में 1 हजार रुपए भेजे जाएंगे। इससे पहले इस योजना के तहत दो बार महिलओं को लाभ मिल चुका है। इसकी जानकरी प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने खुद दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की पात्र महिलाओं को इसका लाभ 2 मई को मिलने जा रहा है। इसकी तैयारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कर ली है। कल प्रदेश की 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 655 करोड़ से ज्यादा की राशि भेजी जाएगी.

कांग्रेस जीती तो मिलेगा सालाना 1 लाख रूपए

बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए देने की बात कही थी। हालांकि कांग्रेस ने भी अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को सालाना 15 हजार रूपए देने की बात कही थी। चुनाव में भाजपा की जीत हुई, इसके बाद बीजेपी की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत कर दी। इस संबंध में भाजपा की साय सरकार ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को 10 मार्च को पहली किस्त उनके बैंक अकाउंट में भेजी थी। अब इस योजना की तीसरी क़िस्त महिलाओं को मिलने जा रहा है। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे फेज की वोटिंग शेष 7 लोकसभा सीटों पर 7 मई को होना है। ऐसे में महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं को मिलना वोट बैंक को और बढ़ावा दे रहा है। हालांकि कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर पार्टी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करती है तो महिलाओं को सालाना 1 लाख रूपए दी जाएगी।

10 मार्च को मिली थी पहली क़िस्त

मालूम हो कि 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 70 लाख 12 हजार 800 पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत पहले फेज में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की थी. रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में इस योजना की पहली किस्त जारी करने के लिए एक समारोह आयोजित की गई थी।


Advertisement