Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Lok Sabha Election: कांकेर में बरसे गृहमंत्री अमित शाह, कहा- चार पीढ़ियों…

Lok Sabha Election: कांकेर में बरसे गृहमंत्री अमित शाह, कहा- चार पीढ़ियों…

रायपुर: देश भर में लोकसभा चुनाव का माहौल है। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को संपन्न हुई है। दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में नेताओं का दौरा लगातार हो रहा है। इस बीच आज सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के कांकेर पहुंचे हुए हैं। कांकेर हेलिपैड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं […]

Advertisement
Home Minister Amit Shah lashed out at Kanker
  • April 22, 2024 1:29 pm Asia/KolkataIST, Updated 10 months ago

रायपुर: देश भर में लोकसभा चुनाव का माहौल है। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को संपन्न हुई है। दूसरे फेज की वोटिंग को लेकर राजनीतिक गलियारों में नेताओं का दौरा लगातार हो रहा है। इस बीच आज सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के कांकेर पहुंचे हुए हैं। कांकेर हेलिपैड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद गृहमंत्री सभा स्थल पहुंच कर जनसभा को संबोधित किये। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भगवान राम के ननिहाल आया हूं।

500 साल बाद श्री राम ने मनाया भव्य जन्मदिन

आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में गृहमंत्री जनसभा को संबोधित करते हुए श्री राम का जिक्र किया। साथ ही कहा कि हमने प्रभु श्री राम के जन्मदिवस पर अद्भुत नज़ारे देखे। 17 अप्रैल को भगवान राम 500 सालों के बाद अपने भव्य महल में जन्मदिन मनाएं। 500 सालों का इंतजार खत्म हो चुका है। भगवान राम अपने भव्य महल में जन्मदिन मनाएं। साथ ही उनका सूर्यतिलक हुआ , जो अपने आप में एक अद्भित दृश्य रहा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि प्रभु राम के मंदिर के लिए कई लोग जान गवां बैठे, शहीद तक हुए लेकिन कांग्रेस पार्टी वर्षो तक रामलला के जन्म के मामले को घसीटती रही, लटकाती रही। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह संभव हुआ और प्रभु श्री राम वर्षो बाद अपने महल में विराजमान हुए।

कांग्रेस पर बरसते हुए कहा, चार पीढ़ियों से किया राज

अपने भाषण के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि चार पीढ़ियों से कांग्रेस ने सत्ता पर राज किया। हमारे छत्तीसगढ़ के गरीब भाईयों के लिए क्या किया ? प्रधानमंत्री मोदी ने पांच लाख तक मुफ्त इलाज के लिए योजना शुरू किए। सभी के पांच लाख तक के कर्ज माफ़ होंगे। ये मोदी की गारंटी है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के लिए क्या किया ? छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया ? भूपेश बघेल के सरकार में प्रदेश में बढ़ते नक्सलवाद को सहारा दिया लेकिन विष्णु देव की सरकार में प्रदेश से नक्सलियों का सफाया हो रहा है। हमें दो साल दीजिए हम नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे।


Advertisement