रायपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और कोंडागांव जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से गोलीबारी की गई। गोलीबारी में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में हलदर DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) पर 5 लाख और रामे ACM (एरिया कमेटी मेंबर) पर 5 लाख […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नारायणपुर और कोंडागांव जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों ओर से गोलीबारी की गई। गोलीबारी में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए नक्सलियों में हलदर DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) पर 5 लाख और रामे ACM (एरिया कमेटी मेंबर) पर 5 लाख का इनाम रखा गया था।
पुलिस को नक्सिलयोंके शव के साथ AK-47 जैसे ऑटोमैटिक हथियार बरामद हुए हैं। जवानों ने 2025 में अब तक 148 नक्सलियों को ढेर किया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि कोंडागांव और नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर स्थित किलम-बरगुम इलाके में नक्सलियों का जमावड़ा इकट्ठा हुआ है। इसी सूचना के आधार पर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और बस्तर फाइटर्स की टीम को 15 अप्रैल को रवाना कियागया। सर्चिंग के दौरान शाम को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह नक्सलियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता है। फिलहाल, घटनास्थल पर सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। 4 दिन पहले ही दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर के भैरमगढ़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई थी। जवानों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। तीनों के शव के साथ हथियार भी बरामद किए गए थे।
बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद लगभग 400 जवानों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। 12 अप्रैल 2025 को हुई मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया गया था। वहीं पिछले महीने में 31 मार्च 2025 को सुरक्षाबलों ने 45 लाख की इनामी महिला को ढेर किया था।