Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी ने ले ली चार लोगों की जान, इलाके में मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथी ने ले ली चार लोगों की जान, इलाके में मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हाथी ने चार लोगों को निशाना बना कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने सभी चार लोगों को कुचलकर उनकी जान ले ली। आज शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जशपुर के वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बगीचा नगर […]

Advertisement
  • August 10, 2024 1:03 pm Asia/KolkataIST, Updated 7 months ago

रायपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हाथी ने चार लोगों को निशाना बना कर मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने सभी चार लोगों को कुचलकर उनकी जान ले ली। आज शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जशपुर के वन प्रभागीय अधिकारी (डीएफओ) जितेंद्र उपाध्याय के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को बगीचा नगर पंचायत के गम्हरिया वार्ड-9 में हुआ। हाथी के हमले के बाद इलाके में डर का माहौल है।

आधी रात को अचानक घर में घुसा हाथी

बता दें कि हाथी ने शुक्रवार को एक घर पर हमला किया था। इस दौरान हाथी ने एक व्यक्ति, उसकी बेटी और परिवार के एक अन्य सदस्य को कुचल दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच जब एक पड़ोसी मदद करने आया तो हाथी ने उस पर भी हमला कर दिया और पैरों से कुचल दिया। उसकी भी मौत हो गई।

इससे पहले तेलंगाना में किया था हाथी ने हमला

DFO जितेंद्र उपाध्याय के अनुसार, हाथी के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि आधी रात को अकेले घूम रहे हाथी ने इलाके में उत्पात मचाया। वन विभाग के कर्मचारी हाथी को पकड़ने के लिए अभियान चला रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी अप्रैल माह में तेलंगाना के आसिफाबाद जिले के कुमुराम भीम में एक हाथी ने लोगों को निशाना बनाकर उसपर जानलेवा हमला किया था। उस दौरान हाथी ने 24 घंटे के भीतर दो लोगों की जान ले ली थी।


Advertisement