Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh Weather Update: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 दिनों के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Chhattisgarh Weather Update: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, 5 दिनों के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। जिससे ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क देखा जा रहा है। साथ ही सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है। इस दौरान बीते दिनों अंबिकापुर जिला सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है। वहीं […]

Advertisement
Cold winds increased the chill
  • December 15, 2023 6:07 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का दौर लगातार जारी है। जिससे ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में प्रदेश में मौसम शुष्क देखा जा रहा है। साथ ही सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है। इस दौरान बीते दिनों अंबिकापुर जिला सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है। वहीं गुरुवार को अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

आगामी 5 दिनों के बाद बढ़ेगी ठंड

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एक्सपोर्ट का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंड पड़ सकती है। आगामी 5 दिनों के बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। साथ ही आज राजधानी रायपुर में बादल साफ रहने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड देखी जा रही है। साथ ही आउटर और ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ रही है।

16 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 16 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखी जाएगी। ये स्थिति 18 दिसंबर तक बनी रहेगी। जिसके बाद पुनः न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। फिलहाल राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, बदली-बारिश की कोई स्थिति 16 दिसंबर तक नहीं बनेगी। सभी संभागों में तापमान लगभग सामान्य है।


Advertisement