Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, आज प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, आज प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान को लेकर कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वातावरण में नमी होने के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ रही है। इसके साथ ही इन दिनों बारिश के बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दी है। जिसके […]

Advertisement
Cold increases in Chhattisgarh
  • November 30, 2023 12:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान को लेकर कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि, वातावरण में नमी होने के कारण प्रदेश भर में ठंड बढ़ रही है। इसके साथ ही इन दिनों बारिश के बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे ने दस्तक दी है। जिसके कारण सुबह और रात के साथ-साथ अब दिन में भी ठंड बढ़ रही है। बीते दिनों प्रदेश में सबसे ठंड इलाका जांजगीर रहा।

आज कुछ क्षेत्रों में हो सकती है वर्षा

इस संबंध में मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। जिसके बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी। आज गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई जिसके ठिठुरन बढ़ने लगी।

प्रदेश में जांजगीर रहा सबसे ठंडा इलाका

वहीं अगर बीते दिनों की बात करें तो प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बीजापुर में 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस जांजगीर में दर्ज हुआ। इसके साथ ही प्रदेश में सबसे ठंडा इलाका जांजगीर रहा है। गुरुवार को भी राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


Advertisement