Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CM Vishnu Deo Sai : CM विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी में ट्रांसफर किया 3700 करोड़ रुपए का बोनस

CM Vishnu Deo Sai : CM विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी में ट्रांसफर किया 3700 करोड़ रुपए का बोनस

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों को धान बोनस दिए जाने की गारंटी पूरी हो गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का सोमवार को वितरण किया है। इस अवसर पर सीएम साय ने अपने संबोधन में […]

Advertisement
CM Vishnu Deo Sai Bonus Amount
  • December 25, 2023 6:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किसानों को धान बोनस दिए जाने की गारंटी पूरी हो गई। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के किसानों को दो साल के धान की बकाया बोनस राशि 3716 करोड़ रुपए का सोमवार को वितरण किया है। इस अवसर पर सीएम साय ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का जिक्र करते हुए कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज अटल जी का जन्मदिवस है, जिसे पूरा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है।

किसानों के खाते में पहुंची राशि

इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम 15 साल की सरकार में 2 साल का बोनस किसानों को नहीं दे पाए थे। हमने मोदी की गारंटी में इसे देने का वादा किया था। जिसे आज पूरा करते हुए 3700 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। आज किसानों के खातों में राशि पहुंच गई है।

अटल बिहारी वाजपेयी जी की 99वीं जयंती

बता दें कि आज सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान सुशासन दिवस के अवसर पर धान बोनस वितरण का मुख्य समारोह का आयोजन रखा गया। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में दोपहर 1 बजे से रायपुर जिले के अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम बेन्द्री में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Advertisement