Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CM Sai On Election Result : सीएम साय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – इस बार हम 400 पार कर…

CM Sai On Election Result : सीएम साय ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – इस बार हम 400 पार कर…

रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए कल चार जून को परिणाम जारी होंगे। इसको लेकर पिछले एक दिन एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। आकड़े के मुताबिक बीजेपी को अधिक सीटें मिलने जा रही है। वहीं इसके आने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव […]

Advertisement
CM Sai On Election Result
  • June 3, 2024 4:46 pm Asia/KolkataIST, Updated 11 months ago

रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए कल चार जून को परिणाम जारी होंगे। इसको लेकर पिछले एक दिन एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ रहे हैं। आकड़े के मुताबिक बीजेपी को अधिक सीटें मिलने जा रही है। वहीं इसके आने के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने कहा कि इस बार हम 400 पार कर रहे हैं।

400 रन बनाएंगे

दरअसल, मुख्यमंत्री साय बीती शाम रविवार को WRS कॉलोनी में आयोजित छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकारों के क्रिकेट इवेंट के समापन समारोह में उपस्थित हुए थे। इस दौरान वो मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि, हम लोगों ने जो क्रिकेट का प्रीमियर लीग खेला है उसके रिजल्ट जल्दी आने वाले हैं, जिसमें निश्चित तौर पर हम लोग 400 रन बनाएंगे।

4 जून के बाद EVM पर भी सवाल उठाएंगे

इसके साथ ही जब सीएम साय से विपक्ष द्वारा एग्जिट पोल पर सवाल उठाए जाने के सवाल पूछे गए तो इसपर सीएम साय ने कहा कि, अब वो हार रहे हैं तो उसका ठीकरा किसी के सिर पर तो फोड़ेंगे ही। अभी कांग्रेस वाले एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं 4 जून के बाद EVM पर भी सवाल उठाएंगे।


Advertisement