रायपुर। इस समय देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मचौंग का असर दिखाई पड़ा है। जिसकी वजह से राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल जानकारी के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर नहीं होगा। आज शुक्रवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। देर […]
रायपुर। इस समय देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान मचौंग का असर दिखाई पड़ा है। जिसकी वजह से राज्यों के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल जानकारी के अनुसार अब छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर नहीं होगा। आज शुक्रवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। देर शाम या रात तक प्रदेशभर से बादल छंट जाएंगे। उससे पहले कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारीश हो सकती है।
इसके साथ ही दिन के तापमान में वृद्धि और रात के तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। वहीं मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार अगले चार दिनों में छत्तीगढ़ का अधिकतम तापमान 5-6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरफ दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ के ऊपर 15 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
वही पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बराबर ही रहा। जिसके कारण 24 घंटे ठंड का अहसास रहा। साथ ही सर्वाधिक तापमान जगदलपुर में 26 डिग्री और सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री रायगढ़ में रहा। जबकि दुर्ग, अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर और राजनांदगांव में भी तापमान अधिकतम व न्यूनतम 15-20 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।