Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh Weather : कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Chhattisgarh Weather : कुछ जिलों में हो सकती है बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण से नमीयुक्‍त गर्म हवा आज से चल सकती है। इस कारण राज्य के कुछ जिलों व इलाकों में हल्‍की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्‍त गर्म हवा आने की अनुमान लगाई गई हैं। इस […]

Advertisement
There may be rain in some districts
  • January 31, 2024 9:47 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिण से नमीयुक्‍त गर्म हवा आज से चल सकती है। इस कारण राज्य के कुछ जिलों व इलाकों में हल्‍की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्‍त गर्म हवा आने की अनुमान लगाई गई हैं। इस वजह से बारिश की संभावना अगले एक से दो दिन के अंदर जताई जा रही है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

IMD से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। रायपुर में बुधवार यानी 31 जनवरी को हल्‍के बादल बने रहेंगे। वहीं लगभग 31 डिग्री सेल्सियस दिन का पारा और न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहने की आशंका हैं। बता दें कि मंगलवार को राज्य के अधिकतर जिलों का मौसम साफ देखा गया। इस कारण यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसलिए आ सकती है, नमीयुक्‍त गर्म हवा

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव के कारण दक्षिण से नमीयुक्‍त गर्म हवा शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इस कारण से नमी के साथ गर्म हवा चलने की आशंका है। अनुमान लगाया गया है कि 1 फरवरी को भी इसी तरह का मौसम देखा जा सकता हैं।

यह रही तापमान की स्थिति

मौसम विभाग के डेटा के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक राजनांदगांव में 6 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में एक डिग्री तापमान अधिक रहा। वहीं तीन डिग्री पेंड्रा ओर अंबिकापुर में, दुर्ग में दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम तापमान बिलासपुर, रायपुर, जगदलपुर, पेंड्रा, राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया हैं। ठंडी का असर मौसम साफ रहने से थोड़ा अधिक है, सामान्य से औसतन तापमान एक डिग्री से कम इन शहरों का दर्ज किया गया है।


Advertisement