Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • छत्तीसगढ़: राजधानी सहित कई जिलों में बदलेगा मौसम का हाल

छत्तीसगढ़: राजधानी सहित कई जिलों में बदलेगा मौसम का हाल

रायपुर: प्रदेश के मौसम विभाग ने आंधी-बारिस की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हवाओं की वजह से भी तापमान में विशेष परिवर्तन हो सकता है। पास के प्रदेश में बारिश संबंधित खबरें Champions […]

Advertisement
  • June 6, 2023 12:06 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर: प्रदेश के मौसम विभाग ने आंधी-बारिस की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। हवाओं की वजह से भी तापमान में विशेष परिवर्तन हो सकता है।

पास के प्रदेश में बारिश

राजस्थान में बारिश की वजह से तापमान गिरा है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त उत्तर-पश्चिमी से हवाएं आ रही हैं।

अगले 24 घंटों कैसा होगा मौसम

मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश के 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। साथ ही एक दो जगहों पर गरज-चमक के साथ हलकी बारिश आने के आसार हैं। जानकारी है कि 35-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चल सकती है। एचपी चंद्रा ने बताया कि तापमान में भी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

सबसे गर्म रहा जांजगीर जिला

प्रदेश में बीते कुछ दिनों में सबसे गर्म जिला जांजगीर रहा है, यहां सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं, जांजगीर जिले में 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी रायपुर का तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बलौदाबाजार में 41.9 डिग्री तापमान के साथ लोगों को गर्मी झुलसाती रही। इसके बाद मुंगेली में टेम्परेचर 42.3 डिग्री रहा। रायगढ़ जिले का भी हाल ऐसा ही रहा यहां भी 41.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। महासमुंद और दुर्ग दोनों ही जगह 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।


Advertisement