Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना

Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. राजधानी के रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर रायपुर में जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की […]

Advertisement
Chhattisgarh: President Draupadi Murmu worshiped Lord Jagannath
  • August 31, 2023 4:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. राजधानी के रायपुर एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया।

सीएम भूपेश बघेल भी रहे मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर रायपुर में जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं राष्ट्रपति

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष का शुभारंभ करने पहुंची। यह आयोजन शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर रायपुर में हुआ इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय पहुंचीं। यहां संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत किया।


Advertisement