रायपुर। गैस की कीमतों को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के खोंगापानी नगर वासियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हड़ताल किया। खोंगापनी में हुआ हड़ताल देश में गैस की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जनता हताश होकर […]
रायपुर। गैस की कीमतों को लेकर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के खोंगापानी नगर वासियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ हड़ताल किया। खोंगापनी में हुआ हड़ताल देश में गैस की कीमतों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसको लेकर जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जनता हताश होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। जिसका ताज़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ के खोंगापानी में देखने को मिला। दरअसल, बीते दिन यानी शुक्रवार को खोंगापानी नगर की कांग्रेस कॉमिटी ने राजीव गांधी चौक में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि, कांग्रेस के नेताओं के साथ नगर की जनता भारी मात्रा में नज़र आई।
कल शुक्रवार के दिन खोंगापानी में कांग्रेस कमिटी के साथ जनता ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर में लोगों ने सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। हाथ में सिलेंडर लिए नगर वासियों ने सरकार को अपनी नाराजगी जताई। कांग्रेस के नेताओं ने लोगों के साथ मोदी का पुतला भी जलाया। आपको बता दें कि, प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के पार्षद जगदीश मधुकर ने किया। डिस्ट्रिक्ट पंचायत के सदस्य राजेश साहू ने कहा कि, महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि ’त्यौहार से पहले ही रसोई गैस की कीमतों में इजाफा कर मोदी सरकार ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है, साथ ही त्यौहार का रंग पूरी तरह से फीका कर दिया है’ उन्होंने सिलेंडर की बढ़ती कीमत को कम करने की मांग सरकार से की है।
जगदीश मधुकर ने कहा कि देश में महंगाई पहले से ही है, ऐसे में सिलेंडर के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने जनता को और परेशान कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार आम जनता को लूट रही है। अब सब्र का बांध टूटने की कगार पर पहुंच चुका है। इसके परिणाम केंद्र सरकार को भुगतना होगा।