Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर गलती से चली गोली, RPSF जवान की गई जान

Chhattisgarh News : रायपुर रेलवे स्टेशन पर गलती से चली गोली, RPSF जवान की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें कि आज यानी शनिवार सुबह 6 बजे राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPSF के एक जवान को गलती से गोली लग गई, जिसमे उस जवान की जान चली गई है। तो आइए जानते है पूरा मामला एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद हुई घटना यह घटना […]

Advertisement
Bullet fired accidentally at Raipur railway station
  • February 10, 2024 12:12 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। बता दें कि आज यानी शनिवार सुबह 6 बजे राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPSF के एक जवान को गलती से गोली लग गई, जिसमे उस जवान की जान चली गई है। तो आइए जानते है पूरा मामला

एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद हुई घटना

यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में RPSF की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी। शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) का सर्विस हथियार से गलती की वजह से गोली चली, जिसमें एक जवान की जान तक चली गई। बताया गया है कि यह गोली गलती से चली जिससे एक जवान की जान चली गई। इसके साथ एक यात्री घायल भी हो गए। अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह घटना आज सुबह करीब छह बजे हुई जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में RPSF की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से बाहर निकल रही थी।

गोली उनकी छाती में जा लगी

अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बताया गया है कि जब कांस्टेबल दिनेश चंद्र (30) ट्रेन के एस-2 कोच से उतर रहे थे, तो उनका सर्विस हथियार गलती से चल गया और एक गोली उनकी छाती में जा लगी। उन्होंने बताया कि एक यात्री की पहचान मोहम्मद दानिश के रूप में हुई जिसके पेट में भी चोटें आई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों को एक निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां कांस्टेबल की जान चली गई। अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान राजस्थान का रहने वाला था और इस मामले की जांच जारी है।


Advertisement