Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • छत्तीसगढ़: राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस लगा रही पता

छत्तीसगढ़: राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस लगा रही पता

रायपुर : दुर्ग जिले के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे का शव पुष्पक नगर में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस को लोगों ने सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। गेंदराम की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी लिखावट कुछ […]

Advertisement
  • May 20, 2023 12:27 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : दुर्ग जिले के माल्दा गांव निवासी गेंदराम रात्रे का शव पुष्पक नगर में सड़क किनारे एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस को लोगों ने सूचना दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। गेंदराम की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी लिखावट कुछ समझ में नहीं आ रही। पुलिस उसे पढ़ने की कोशिश कर रही है।

पुलिस क्या बोली ?

स्मृति नगर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि पुष्पक नगर इलाके में सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर मृतक व्यक्ति के पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट की लिखावट समझ में नहीं आ रही है। पुलिस उसे एक्सपर्ट से पढ़वाएगी। उसकी शर्ट की जेब से आधार कार्ड मिला जिसके जरिए उसकी पहचान गेंदराम के रूप में हुई। जेब से मिले कागज में दो मोबाइल नंबर लिखे मिले, जिसमें एक नंबर गेंदराम के बड़े भाई और दूसरा नंबर उसके बेटे का था। पुलिस ने उन नंबर में फोन करके जानकारी दी तो पता चला की उसकी पत्नी भी यहीं उसके साथ रहती है। पुलिस गेंदराम की पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

शराब का था शौकीन

उसकी पत्नी ने बताया मृतक रोजाना शराब का शेवन किया करता था। बीते दिन शराब को लेकर पत्नी से मृतक की बहस बाजी हुई थी। जिसके बाद वह घर से बाहर आ गया। और घर वापस नहीं लौटा। पत्नी का कहना है कि वह पहले भी लड़ कर बाहर चले जाते थे। पर रात तक वापस लौटे आते थे। लेकिन बीती रात नहीं लौटे।


Advertisement