Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • छत्तीसगढ़: आपसी झगड़े के कारण पति ने अपने ही घर में लगाई आग…

छत्तीसगढ़: आपसी झगड़े के कारण पति ने अपने ही घर में लगाई आग…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान शनिवार को पांच किसानों के घर जलकर तबाह हो गए। इस बीच एक मवेशी भी मौत का शिकार हो गया. झगड़े के बाद किसान ने अपने ही घर को जला दिया था। इसकी चपेट में आसपास के मकान भी जलकर खाक हो गए। हादसे […]

Advertisement
  • March 4, 2023 10:41 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पति-पत्नी में हुए विवाद के दौरान शनिवार को पांच किसानों के घर जलकर तबाह हो गए। इस बीच एक मवेशी भी मौत का शिकार हो गया. झगड़े के बाद किसान ने अपने ही घर को जला दिया था। इसकी चपेट में आसपास के मकान भी जलकर खाक हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद पति-पत्नी दोनों भाग गए। अब पुलिस उनकी तलाश करने में लगी हुई है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

जगन्नाथ ठाकुर ने क्यों लगाई आग?

जानकारी के अनुसार दैमार गांव निवासी जगन्नाथ ठाकुर खेती किसानी करता है। उसका शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि गुस्से में जगन्नाथ ने अपने ही घर को आग लगा दी। इस दौरान घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर उसकी चपेट में आ गया। आग बढ़ती देख पति-पत्नी दोनों वहां से भाग गए। तभी जोर से सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और आग ने आसपास बने किसानों के कच्चे मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

लोगों ने तुरंत पुलिस को दी सूचना

मकानों में आग लगता देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी थी। हालांकि जब तक दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुँचते और आग पर काबू पाते, तब तक आसपास के चार मकान और चपेट में आ गए थे। आग लगने से मकानों में रखा सामान, धान सब जलकर राख हो गए थे। इस दौरान एक पालतू मवेशी भी मौत का शिकार हो गया। थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने कहा कि घटना के बाद से पति-पत्नी दोनों फरार हो गए हैं। मामले की जांच चल रही है। अभी तक यह पता नहीं लगा है कि कितना नुकसान हो चुका है।


Advertisement