Advertisement

छत्तीसगढ़ : 26 IAS अफसरों के ट्रांसफर का आदेश जारी

रायपुर : भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। चंदन कुमार को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को सूरजपुर […]

Advertisement
  • April 25, 2023 9:39 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

रायपुर : भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। चंदन कुमार को बलौदाबाजार-भाटापारा का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बाकी अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पी.एस ध्रुव अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब पी.एस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।


Advertisement