Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • Chhattisgarh Election Exit Poll Result: एक्जिट पोल में जानें किसे मिली कितनी सीट

Chhattisgarh Election Exit Poll Result: एक्जिट पोल में जानें किसे मिली कितनी सीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दोनों चरणों की वोटिंग 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुकी है। यहां 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि छ्त्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। इसके साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ में […]

Advertisement
Chhattisgarh Election Exit Poll Result
  • November 30, 2023 6:30 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दोनों चरणों की वोटिंग 7 और 17 नवंबर को संपन्न हो चुकी है। यहां 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग कराई गई थी। अब सभी को इस बात का इंतजार है कि छ्त्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी। इसके साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर छत्तीसगढ़ में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी। इस बीच आजतक-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार कांग्रेस को 42, भाजपा को 41 और अन्य को 17 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। अगर एग्जिट पोल की मानें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की बढ़त देखने को मिल रही है।

कौन है आगे सीटों के मामले में?

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल

दरअसल, इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40-50 सीटें, भाजपा को 36-46 सीटें जबकि अन्य के खाते में 1-5 सीटें ही जा सकती हैं।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल

वहीं इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 30-40 और कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खातों में 3-5 सीटें ही जाती दिखाई दे रही हैं।

सी वोटर एग्जिट पोल

सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-48 सीटें और कांग्रेस को 41-53 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खातों में 0-4 सीटें जा सकती हैं।

न्यूज 18- जन की बात

न्यूज 18-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार कोंग्रस को 42-53 सीटें और बीजेपी को 35-45 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं।

रिपब्लिक-Matrize

रिपब्लिक-Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 44-52 सीटें और बीजेपी को 34-42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

टीवी-9- Polstrat

टीवी-9- Polstrat के एग्जिट पोल के अनुमान कांग्रेस को 40-50 सीटें और बीजेपी को 35-45 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 41-53 सीटें और बीजेपी को 36-38 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खातों में 0-4 सीटें जा सकती हैं।

टाइम्स नाउ- ETG

टाइम्स नाउ- ETG के एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 48-56 सीटें और बीजेपी को 32-40 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य को 2-4 सीटें मिल सकती हैं।

कैसी रहा छत्तीसगढ़ में मतदान?

बता दें कि नवंबर में जिन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए, उनमें से छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जहां दो चरणों में मतदान हुआ। इस दौरान पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को संपन्न हुआ। यहां 76.31 प्रतिशत मतदान संतोषजनक रहा, जो 2018 के चुनावों में दर्ज 76.88 प्रतिशत से थोड़ा कम रहा। अब ऐसे में 3 दिसंबर का इंतजार किया जा रहा है क्योंकि इसी दिन मतों की पेटी खुलगी। इसी के साथ पता चलेगा की कौन सा प्रत्याशी जीतेगा और कौन हारेगा।

2018 के एग्जिट पोल

गौरतलब है कि साल 2018 में भी छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। 2018 के एग्जिट पोल में आजतक- एक्ससिस माय इंडिया ने भाजपा को 21 से 31 सीटें और कांग्रेस को 55 से 65 सीटें जीतने की संभावना जताई थी। वहीं टाइम्स नाउ-सीएनएक्स ने भाजपा को 46 और कांग्रेस को 35 सीट का अनुमान लगाया था। जबकि एबीपी-सीएसडीएस ने भाजपा को 39 जबकि कांग्रेस को 46 सीटों का अनुमान जताया था।


Advertisement