रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यानी शुक्रवार को सदन में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार राज्य की बजट का थीम अमृतकाल की नींव और GREAT CG पर आधारित है। बजट 2024 में 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन […]
रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यानी शुक्रवार को सदन में एक लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया। इस बार राज्य की बजट का थीम अमृतकाल की नींव और GREAT CG पर आधारित है। बजट 2024 में 2047 तक छत्तीसगढ़ को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की घोषणा की गई है। इसका नाम ‘अमृत काल- छत्तीसगढ़ विजन एट 2047 नाम दिया गया है।
बता दें कि विष्णुदेव साय सरकार का यह पहला बजट है। बजट में कोई नया कर का प्रस्ताव नहीं है और न ही करों के दरों में वृद्धि की गई है। इससे पहले कांग्रेस सरकार ने 1.25 लाख करोड़ का बजट पेश किया था और साय सरकार ने 1.47 लाख करोड़ का किया है। बजट को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की दिशा और दशा तय करेगा। यह हमारी सरकार का विजन डॉक्यूमेंट भी है। इसमें चार क्षेत्रों पर फोकस किया गया है, इस लिए हमने इसे GYAN नाम दिया है।