Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। इस कारण अधिकांश जिलों में बीते दिन बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन भर बादल का दौर देखा गया। हवा में 80 फीसदी तक नमी रही। दिन भर बादल छाए रहने से दिन का तापमान तीन डिग्री […]

Advertisement
Weather changed in Chhattisgarh
  • February 13, 2024 11:07 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। इस कारण अधिकांश जिलों में बीते दिन बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में सुबह-सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दिन भर बादल का दौर देखा गया। हवा में 80 फीसदी तक नमी रही। दिन भर बादल छाए रहने से दिन का तापमान तीन डिग्री निचे लुढ़क गया। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी प्रदेश में दो दिन तक ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।

दिन के समय रात का अहसास

राज्य में आगामी दो दिनों तक कई जगहों पर बिजली गिरने और वर्षा होने की आशंका है। सोमवार यानी 12 फरवरी को राजधानी रायपुर में सुबह के समय घने काले बादल छाए रहे। जिस कारण दिन में ही रात की तरह अंधेरा हो गया। हालांकि कुछ समय के बाद राजधानी में बारिश हुई जिसके बाद आसमान साफ हो गया।

कई फ्लाइट को किया गया डायवर्ट

कल यानी सोमवार को कोहरा छाए रहने और मौसम में हुए बदलाव के कारण स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में दिल्ली की फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया। बता दें कि विस्तारा एयरलाइंस की यह फ्लाइट करीब 3 घंटे बाद 11.20 को वापस रायपुर पहुंची। हालांकि विस्तार एयरलाइंस फ्लाइट रोज सुबह 8.20 बजे रायपुर पहुंच जाती है। रनवे में कोहरा छाए रहने और विजिबिलटी नहीं होने के कारण यह फ्लाइट काफी देर तक एयरपोर्ट के उपर चक्कर लगाती रही, जिस कारण पहुंचने में थोड़ा समय लगा।

आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है।


Advertisement