Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather Update : प्रदेश में गिरेगा रात का तापमान, जानें अपने जिलों का हाल

CG Weather Update : प्रदेश में गिरेगा रात का तापमान, जानें अपने जिलों का हाल

रायपुर। प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में आज यानी रविवार को प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है. मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के अनुसार रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में होने […]

Advertisement
Night temperature will fall in the state
  • February 4, 2024 9:44 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है, ऐसे में आज यानी रविवार को प्रदेश का मौसम साफ रह सकता है। दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है. मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा के अनुसार रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट अगले 24 घंटे में होने के आसार हैं. हल्की बारिश सरगुजा, जशपुर और सूरजपुर में भी हुई. 6.3 मिलीमीटर बारिश सूरजपुर में रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी 48 घंटे के बाद होगी.

न्यूनतम तापमान बलरामपुर में

छत्तीसगढ़ में सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री बलरामपुर में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं 12.5 नारायणपुर में और 13.8 डिग्री सेल्सियस सरगुजा में रात का तापमान दर्ज किया गया है. सुबह कोहरा के साथ राजधानी रायपुर में बादल छाया रहा वहीं दोपहर में धूप खिला रहा. 18.5 रायपुर में रात का तापमान और 29.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. औसत से 3 डिग्री अधिक रात का तापमान रहा. आज शहर में 29 डिग्री अधिकतम तापमान और 18 डिग्री न्यूनतम तापमान के आसपास रहने का अनुमान है.

तापमान में देखा गया अंतर

प्रदेश के कई जिलों में तापमान का उतार चढ़ाव जारी है. रात के तापमान में अंतर देखा गया है. रात का न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री राजधानी रायपुर में दर्ज किया गया है जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान है. 17.4 डिग्री बिलासपुर का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यहां भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक तापमान दर्ज किया गया है. 13.8 डिग्री अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान , 14.4 डिग्री पेंड्रा का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। बता दें कि इन दोनों शहरों का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है. 16 डिग्री दुर्ग का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है. 2 डिग्री राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान अधिक के साथ 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं 14.8 डिग्री जगदलपुर का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. यह तापमान भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक दर्ज हुआ।


Advertisement