Advertisement

CG Weather: नौतपा का आज दूसरा दिन, आज भी बारिश की संभावना

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं एक-दो जिलों में आज रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि नौतपा का आज दूसरा दिन है। नौतपा के पहले दिन तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम पारा […]

Advertisement
Today is the second day of Nautapa
  • May 26, 2024 11:38 am Asia/KolkataIST, Updated 9 months ago

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। वहीं एक-दो जिलों में आज रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। बता दें कि नौतपा का आज दूसरा दिन है। नौतपा के पहले दिन तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ है।

एक-दो जिलों में बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के एक-दो जिलों में आज रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में आज नौतपा का दूसरा दिन है। पहला दिन तापमान कम दर्ज हुआ, लेकिन दूसरा दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के आठ जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म जिला राजनांदगांव रहा है।

अधिकतम पारा में कोई विशेष बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 24 घंटे में प्रदेश में अधिकतम पारा में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम पारा में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने के आसार हैं। प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो जगह गर्म हवा चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नौतपा के दौरान सोमवार से गर्म हवा के साथ लू चलने के भी आसार हैं। दोपहर के समय तेज धूप से लोगों का हाल बेहाल है।

अधिक तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम पारा जगदलपुर का 22.9 डिग्री सेल्सियस बताया गया है। रायपुर, मुंगेली, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद , बलरामपुर, रायगढ़, बिलासपुर और राजनंदगांव इन जगहों पर अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर दर्ज हुआ।


Advertisement