Advertisement
  • होम
  • टॉप न्यूज़
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में गर्मी की एंट्री, जानें मौसम का ताजा अपडेट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में गर्मी की एंट्री, जानें मौसम का ताजा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इस कारण यहां का मौसम पूरी तरह से बदलते हुए देखा जा रहा है। यहां रात का तापमान दिन की तुलना में अधिक दर्ज हो रहा है. अब प्रदेश भर में दिन का तापमान 31 डिग्री से कम रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है. प्रति […]

Advertisement
Entry of summer in Chhattisgarh
  • February 20, 2024 9:51 am Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है। इस कारण यहां का मौसम पूरी तरह से बदलते हुए देखा जा रहा है। यहां रात का तापमान दिन की तुलना में अधिक दर्ज हो रहा है. अब प्रदेश भर में दिन का तापमान 31 डिग्री से कम रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है. प्रति दिन प्रदेश भर में तेज धूप खिली रहती है। इस कारण लोगों की बेचैनी भी बढ़ने लगी है। वहीं रात के समय लोगों को पंखों की गति तेज करना पड़ रहा है.

अन्य जिलों में दिन का तापमान बढ़ा

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अब तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है. अगर प्रदेश में ओलावृष्टि होती है तभी तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट दर्ज हो सकता है। अन्यथा उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में अब ठंड की वापसी होने की कोई उम्मीद नहीं है। बता दें कि राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में अब दिन का तापमान बढ़ रहा है।

इन जगहों का तापमान

सोमवार यानी 19 फरवरी को प्रदेश के किसी भी शहर का पारा 30 डिग्री से नीचे नहीं दर्ज हुआ। वहीं कई जिलों के रात के समय बादल छाने की वजह से पारा सामान्य से काफी अधिक रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रायपुर का पारा 21.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज हुआ।

दो दिन तक कोई बदलाव नहीं

मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि प्रदेश में अभी भी दक्षिणी हवा का असर जारी है, जिस कारण बादल छाए हुए हैं, इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में आगामी दो दिन तक प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. तापमान में थोड़ी गिरावट 22 फरवरी से हो सकती है। इसके बाद 24 फरवरी से प्रदेश में नया सिस्टम एक्टिव होगा।

.


Advertisement